विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में जेन अल्फा का विरोध, नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अव्यवस्थाओं को लेकर स्वयं को कमरे में किया बंद

Published: Fri, 21 Aug 2026 01:01 PM (IST)

Zen Alpha Protest: जिलाधिकारी ने उनकी समस्या का निदान करने का आश्वासन देकर कमरा खोलने की अपील की है।

जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद करते जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर

जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों से संवाद करते जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर 

HighLights

  1. जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर पहुंचे विद्यालय, छात्र-छात्राओं को मनाने में जुटे

  2. एक कमरे में बंद हैं 75 से 80 बच्चे, जिलाधिकारी से वार्ता

  3. प्रधानाचार्य और शिक्षकों की बात नहीं मानी

जागरण संवाददाता, सीतापुर। प्रदेश में लखनऊ,  हमीरपुर-महोबा और कन्नौज के बाद सीतापुर में जेन अल्फा अव्यवस्थाओं के विरोध में एकजुट हो गए। यहां जवाहर नवोदय विद्यालय, ऐलिया हरदौरपुर में करीब 75 से 80 छात्र-छात्राओं  ने अपने को एक कमरे में स्वयं को बंद कर लिया है।

प्रधानाचार्य व शिक्षक इनको मनाते रहे, लेकिन छात्र-छात्राओं ने कमरा नहीं खोला। इनके जोरदार विरोध की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर विद्यालय पहुंचे और छात्रों से वार्ता शुरू की। छात्रों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में अव्यवस्थाएं हैं।

इनको आरोप है कि भोजन गुणवत्तायुक्त नहीं बनाया जाता। खेल मैदान का उपयोग नहीं करने दिया जाता। मैदान के हिस्से में सब्जी बो दी गई है। प्रधानाचार्य का व्यवहार छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के प्रति ठीक नहीं है। छात्रों ने जिलाधिकारी से कहा कि प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य नियमित उनके साथ बैठकर भोजन करें। जिलाधिकारी ने उनकी समस्या का निदान करने का आश्वासन देकर कमरा खोलने की अपील की है। वह छात्र-छात्राओं को समझा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे इंटर कॉलेज के छात्र, जाम में फंसे मंत्री असीम अरुण ने समझाया

यह भी पढ़ें- लखनऊ में फिर Gen Alpha का प्रदर्शन: शिक्षकों की कमी पर सड़क पर उतरीं छात्राएं, बारिश में भी डटी रहीं