Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेवात के लोगों की बल्ले-बल्ले, 60 करोड़ में बनेंगी 125 KM सड़कें; 80 गांवों को मिलेगी बड़ी राहत

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 04:01 PM (IST)

    मेवात के फिरोजपुर झिरका में 60 करोड़ रुपये की लागत से 80 गांवों को जोड़ने वाली 125 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से ज ...और पढ़ें

    प्रदीप संधु, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जिला नूंह। जागरण

    प्रदीप संधु, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जिला नूंह। जागरण

    HighLights

    1. 60 करोड़ की लागत से 80 सड़कें बनेंगी।

    2. 125 किलोमीटर लंबी सड़कें अप्रैल 2026 तक पूरी।

    3. प्रदूषण के कारण हुई देरी, अब काम तेज।

    नरेश गर्ग, फिरोजपुर झिरका (मेवात)। मेवात के फिरोजपुर झिरका में गावों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 60 करोड़ की लागत से 80 सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। अधिकांश सड़कों के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। लंबे से जर्जर पड़ें मार्गों के जीर्णोद्धार होने से लोगों को राहत मिलेगी।

    बता दें उपमंड़ल फिरोजपुर झिरका के गावों को जाने वाली अधिकांश सड़कें पिछले लंबे समय से टूट गई थीं कई सड़कों पर जो गहरे गड्ढे बन गए तो , जिससे राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। पिछले वर्ष क्षेत्र की 60 सड़कों को बनाने की स्वीकृति मिली थी। जिनके टेंडर भी कई माह पहले छोड़े गए थे। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण ज्यादा होने एवं ग्रेप- 4 एवं उसके बाद ग्रेप- 3 लगने की वजह से इस लिंक रोड के निर्माण कार्य में देरी हो गई थी।

    वहीं, ग्रेप-3 हटने के बाद अधिकांश लिंक रोड को बनाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा उपमंड़ल की कुछ सड़कों को 12 फीट से चौड़ा कर 18 फीट किया जा रहा है। ताकि वाहनों के ओवरटेकिंग करने और आवाजाही में कोई परेशानी ना हो।

    नाबार्ड द्वारा बनाई जाएंगी बोड़ीकोठ़ी-पुन्हाना रोड

    नाबर्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) तीन सड़कों को बनवाया जा रहा है। जिनमें 26 किलोमीटर लंबी बोड़ीकोठी-पुन्हाना रोड को पांच करोड़ 88 लाख रुपये से, भादस- घाघस कोटला 10 किलोमीटर लंबी रोड को तीन करोड़ 42 लाख रुपये और फिरोजपुर झिरका- तिजारा रोड पर राजस्थान बॉर्डर के पास छह किलोमीटर लंबे रोड को दो करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

    खबरें और भी

    किस तरह से शामिल किया जाता है सड़कों के निर्माण कार्य

    लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों में से अधिकांश सड़कों को 2017-18 में बनाया था। पांच वर्ष की इनकी वैलेडि़टी होती है। पांच वर्ष के बाद इनको पुन: बनवाने के लिए वर्क ऑर्डर में शामिल किया जाता है। इनके एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजे जाते हैं जहां से इनकी स्वीकृति मिलती है।

    बनाए जा रहे लिंक मार्गों पर एक नजर

    गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग 248-ए को जोड़ने वाले उपमंड़ल फिरोजपुर झिरका के गांव रावली, हसनपुर बिलोंड़ा, शकरपुरी, पाटन उदयपुरी, सिधरावट, माहोली, बिलाकपुर, रंगाला राजपुर, पोल, नावली, जाटका शीशवाना की सडक़ों को, मांड़ीखेड़ा- नगीना, नगीना से नोटकी, नगीना से करहेड़ी-अश्वथल मंदिर, करहैड़ा से मूलथान, अर्साइसिका, शादीपुर, मढ़ी, बुखाराका, सुल्तानपुर, बदरपुर, सूखपुरी, खुशपुरी, पटाकपुर गावों के जाने वाले लिंक रोड का निर्माण करवाया जा रहा है।

    इनके साथ- साथ नांगल शाहपुर, रीठट, उमरी, खान मोहम्मदपुर, हूहूका, दानीबास, घटवासन, तिगांव से लुहिंगाखुर्द, गधा मोड़ से लुहिंगा खुर्द, नीमखेड़ा, बड़ेड, अलीपुर तिगरा-हैबितका रोड से हिरवाड़ी, बावनठेड़ी, बघौला, रवा, नाहरिका, हमजापुर, बहरीपुर, झिमरावट, रीगड़ नब्बूबास,मनैयाबास, फोंदाबास, दोरक्खी, फिरोजपुर झिरका से भोंड़ गावों को जाने वाली सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। जबकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने फिरोजपुर झिरका के महावीर मार्ग को सीमेंट कंक्रीट से बनवा दिया है।

    यह भी पढ़ें- मेवात में नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, 30 दुकानदारों ने 1.5 लाख जुर्माना भरा; 130 और को नोटिस

    उपमंड़ल में लगभग 60 करोड़ की लागत से 125 किलोमीटर लंबी 80 सड़कों में से अधिकांश के निर्माण का कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है। जो बच रही हैं उनके भी निर्माण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करवा दिया जाएगा। अप्रैल 2026 तक इन सभी सड़कों के निर्माण का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा। - प्रदीप संधु, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, जिला नूंह