Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह KMP एक्सप्रेसवे हादसा: गोवंश रेस्क्यू के दौरान घायल ASI मुकेश कुमार की मौत, पुलिस विभाग में शोक

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 05:25 AM (GMT+05:30)

    केएमपी एक्सप्रेसवे पर गोवंश रेस्क्यू अभियान के दौरान हुए हादसे में घायल हरियाणा पुलिस के एएसआई मुकेश कुमार का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो ...और पढ़ें

    सहायक सब इस्पेक्टर मुकेश कुमार का फाइल फोटो।

    सहायक सब इस्पेक्टर मुकेश कुमार का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. एएसआई मुकेश कुमार का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन।

    2. केएमपी एक्सप्रेसवे पर गोवंश रेस्क्यू अभियान के दौरान घायल हुए।

    3. इसी हादसे में सिपाही गिरीश की मौके पर ही मौत।

    जागरण संवाददाता, नूंह। केएमपी एक्सप्रेसवे पर गोवंश रेस्क्यू अभियान के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल हरियाणा पुलिस के सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) मुकेश कुमार ने शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    वह नूंह जिले के पुन्हाना सीआईए में तैनात थे और मूल रूप से फरीदाबाद जिले के फतेहपुर बिल्लोच गांव के निवासी थे। इससे पहले इसी हादसे में सिपाही गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों पुलिसकर्मियों की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

    जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार तड़के पुन्हाना सीआईए टीम केएमपी एक्सप्रेसवे पर गश्त के दौरान गो-तस्करी की सूचना पर कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने एक कैंटर से 15 गोवंश बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया था।

    पुलिस विभाग ने जताया शोक 

    वाहन के टायर पंचर होने के कारण कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर सुरक्षा इंतजाम किए गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में एएसआई मुकेश कुमार और सिपाही गिरीश आ गए।

    55 वर्षीय मुकेश कुमार वर्ष 1991 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने एएसआई मुकेश कुमार के निधन की पुष्टि करते हुए इसे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पलवल प्रशासन का बड़ा एक्शन, केएमपी और केजीपी एक्सप्रेसवे के किनारे बने अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

    यह भी पढ़ें- नूंह में डीएमई-केएमपी एक्सप्रेसवे पर नींद की झपकी बन रहीं जानलेवा, छह महीने में 88 लोगों की मौत