Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेवात में 6 साल से अधूरा पड़ा सार्वजनिक शौचालय, हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बना

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:15 PM (IST)

    मेवात के बड़कली चौक पर छह साल से अधूरा पड़ा सार्वजनिक शौचालय हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सात लाख की लागत से बना यह शौचालय प्रशासनिक ...और पढ़ें

    बड़कली चौक पर खंडहर पड़े शौचालय। जागरण

    बड़कली चौक पर खंडहर पड़े शौचालय। जागरण

    शेरसिंह चांदोलिया, नगीना। मेवात जिले के सबसे व्यस्त बड़कली चौक पर करीब छह वर्ष पहले लगभग सात लाख रुपये की लागत से बनाया गया सार्वजनिक शौचालय आज भी अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण यह लोगों के किसी काम नहीं आ रहा है।

    रोजाना हजारों राहगीरों, वाहन चालकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को होती है, जिन्हें मजबूरी में इधर-उधर जाना पड़ता है या फिर आसपास स्थित मस्जिद के शौचालयों का सहारा लेना पड़ता है।

    हजारों लोग इस मार्ग से 

    बड़कली चौक मेवात क्षेत्र का प्रमुख राजनीतिक गढ और व्यावसायिक केंद्र माना जाता है। यह चौक हरियाणा को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और गुरुग्राम से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण चौक है। दिनभर यहां वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं।

    इसके बावजूद सार्वजनिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार छह साल पहले पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता की ओर से इस शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया।

    खबरें और भी

    छह वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन अधूरा पड़ा है और अब उसकी हालत भी खराब होने लगी है। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते इसे पूरा कर चालू कर दिया जाता तो राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलती।

    बड़कली चौक पूरे क्षेत्र का सबसे व्यस्त स्थान है। प्रतिदिन हजारों लोग यहां से गुजरते हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोगों को शर्मिंदगी और परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रशासन को जल्द निर्माण पूरा कर इसे शुरू करना चाहिए। - जकरिया, जिला परिषद

    सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। बाहर से आने वाली महिला यात्रियों के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। यह सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जानी चाहिए। - फकरूद्दीन

    सरकार स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बड़कली चौक का अधूरा शौचालय उन दावों की पोल खोल रहा है। सात लाख रुपये की यह परियोजना वर्षों से अधूरी पड़ी है। - सुबोध जैन एडवोकेट

    जिला पंचायत विभाग में इनका निर्माण कराया था लेकिन किसी का कारण बस यह पूरा नहीं हो सके इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है उम्मीद है जल्द निर्माण शुरू होगा। - नसीम, सरपंच नगीना