विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh Violence: अदालत ने मामन खान को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, धारा 144 लागू; 24 घंटे तक इंटरनेट बंद

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 15 Sep 2023 09:34 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2023 03:36 PM (IST)

हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा से पूर्व भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस विधायक मामन ...और पढ़ें

मामन खान को अदालत में पेश करने से पहले पुलिस ने जिले में बढ़ाई सुरक्षा।
मामन खान को अदालत में पेश करने से पहले पुलिस ने जिले में बढ़ाई सुरक्षा।

HighLights

  1. मामन खान को आज अदालत में पेश करेगी पुलिस
  2. जिले में धारा 144 लागू
  3. नूंह से लगने वाली राजस्थान की सीमाओं पर पुलिस की नाकाबंदी

नूंह/मेवात, जागरण संवाददाता। हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा से पूर्व भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस विधायक मामन खान को पुलिस ने गुरुवार को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। आज कांग्रेस विधायक को एसआईटी अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मामन खान को कोर्ट में पेश करने से पहले जिले में धारा 144 लागू कर 16 सितंबर रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दिया है।

नूंह में भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस ने विधायक को अदालत में पेशी को ध्यान में रखते हुए जिला के प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से फिरोजपुर झिरका में दो कंपनी अतिरिक्त बल थाने बुलाकर ड्यूटी प्वाइंट पर लगाया गया है।

नूंह तथा फिरोजपुर झिरका और बड़कली चौक तथा आरोपित विधायक के गांव भादस में भी पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। प्रमुख जगहों पर आरएएफ की भी तैनाती की जा रही है। 

Nuh

जिले में धारा 144 लागू

वहीं, प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर राजस्थान से जुड़ी सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है और वाहनों की जांच करने के बाद ही लोगों को जिला में प्रवेश करने दिया जा रहा है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से जुमे की नमाज अपने घर पर ही अदा करने की अपील की है।  मामन फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।

नूंह में इंटरनेट बंद

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली है कि कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक हंगामा या बवाल कर सकते हैं। जिसके चलते पुलिस ने जिले में धारा 144 लागू कर 16 सितंबर रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। इसके अलावा पुलिस ने तावडू में दुकानों को भी बंद करा दिया है। 

यह भी पढ़ें: Nuh Violence: नूंह हिंसा के मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान राजस्थान से गिरफ्तार, MLA पर लगे हैं ये आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।