यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nuh Crime: महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण एवं जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Nuh Crime News नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना के एक गांव की महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण एवं जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिल ...और पढ़ें

HighLights
- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति व जेठ के विरुद्ध किया मामला दर्ज।
नूंह, जागरण संवाददाता। फिरोजपुर झिरका थाना के एक गांव की महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण एवं जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति एवं जेठ के विरुद्ध मामला दर्ज कर महिला की मेडिकल जांच करवाने के साथ ही मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
एक गांव की (22 वर्षीय) महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्वजनों ने उसकी शादी दो वर्ष पूर्व तिजारा थाने के एक गांव में की थी। महिला का आरोप है कि चार अगस्त को उसके ससुराल वाले सभी बाहर गए हुए थे।
घर पर केवल उसका पति एवं जेठ मौजूद था। इस दौरान पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया जबकि जेठ ने उसका दुष्कर्म किया।
महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच होने के साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। -जगबीर सिंह, थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका।
ये भी पढ़ें- नूंह में साइबर ठगों के गिरोह भंडाफोड़, फौजी बनकर OLX पर डालते वाहन बेचने का मैसेज; और इस तरह करते ठगी