Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, 15 हजार श्रद्धालुओं ने अर्पित किया जल

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:48 PM (IST)

    नूंह में सावन के पहले सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में 15 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मुस्लिम समुदाय ने दो दर्जन से अधिक स्थानों पर यात्र ...और पढ़ें

    सावन के पहले सोमवार को लेकर शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालुगण। जागरण

    सावन के पहले सोमवार को लेकर शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालुगण। जागरण

    जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह में सावन के पहले सोमवार को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, नल्लेहश्वर मंदिर पर करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया।

    दूर दराज से आए यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नल्लेहश्वर मंदिर, फिरोजपुर झिरका व सिंगार गांव के मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।

    31 जुलाई 2023 की हिंसा के बाद यह जलाभिषेक यात्रा भीड़ के लिहाजे से सबसे बड़ी रही। इसी के साथ जिले में दो दर्जन से भी ज्यादा स्थानों पर यात्रा को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई है।

    mewat jalabhishek

    हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा, पूर्व मंत्री संजय सिंह ने आयोजित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत आराधना की तथा शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

    उन्होंने ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा चाक-चौबंद रही। पूरे दिन जिले के मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों की एंट्री बैन की गई थी।

    नल्लेहश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम है। यह यात्रा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का प्रतीक है और प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं को एकता, भाईचारे व आध्यात्मिक चेतना का संदेश देती है।

    सावन के पहले सोमवार का बताया विशेष महत्व

    उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यात्रा अत्यंत भव्य, दिव्य और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रही है। सावन के प्रथम सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना व जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है और इससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं पुण्य की प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    mewat jalabhishek 1

    राष्ट्रमंडल खेलों में खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

    इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल राज्य मंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्व मंच पर देश का गौरव बढ़ाया है और अनेक स्वर्णिम उपलब्धियां हासिल की हैं।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहे हैं।

    विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया जलाभिषेक

    विधानसभा उपाध्यक्ष ने भी किया जलाभिषेक: हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्णलाल मिड्ढा ने भी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के अवसर पर जिले में स्थित ऐतिहासिक नल्लेहवर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

    mewat jalabhishek 3

    ब्रजमंडल यात्रा को बताया सामाजिक समरसता का प्रतीक

    उन्होंने कहा कि पवित्र सावन माह के सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान शिव की आराधना एवं जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ पुण्य की प्राप्ति होती है।

    उन्होंने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। सभी धर्मों व समुदायों के लोग मिल-जुलकर यात्रा के आयोजन में सहयोग कर रहे हैं तथा विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं।