Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह के लघु सचिवालय के पास बस क्यू शेल्टर का निर्माण शुरू, यात्रियों को धूप से मिलेगी राहत

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 04:12 PM (IST)

    नूंह के लघु सचिवालय के पास परिवहन विभाग ने बस क्यू शेल्टर बनाने का काम शुरू कर दिया है। दैनिक जागरण और वरिष्ठ वकील ताहिर हुसैन रुपड़िया की मांग के बाद ...और पढ़ें

    नूंह में बस क्यू शेल्टर बनाने का कार्य शुरू। (AI Generated Image)

    नूंह में बस क्यू शेल्टर बनाने का कार्य शुरू। (AI Generated Image) 

    HighLights

    1. लघु सचिवालय के पास बस क्यू शेल्टर का निर्माण शुरू।

    2. यात्रियों को धूप-बारिश में इंतजार से मिलेगी मुक्ति।

    3. दैनिक जागरण और वकील रुपड़िया की मांग पर कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह के लघु सचिवालय के समीप परिवहन विभाग की बसों के ठहरने के लिए विभाग की तरफ से बस क्यू शेल्टर बनाने के प्रक्रिया पर काम शुरू हो गया है। अब यहां पर बसों की इंतजार करने के लिए सवारियों को धूप में नहीं खड़ा होना पड़ेगा।

    मामले को लेकर दैनिक जागरण ने यह मामला बीते 14 फरवरी को प्रकाशित किया था। मामले को लेकर जिला अदालत के वरिष्ठ वकील ताहिर हुसैन रुपडिया ने भी सीएम विंडो व प्रशासन से बस क्यू शेल्टर की मांग उठाई थी।

    प्रशासन का सराहनीय कदम बताया

    परिवहन विभाग के प्रबंधक कुलदीप जांगडा की तरफ से लघु सचिवालय व जिला अदालत परिसर के समीप नूंह-पलवल मार्ग पर एक नहीं दो बस क्यू शेल्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिस पर वकीलों ने इसे प्रशासन का सराहनीय कदम बताया है।

    बता दें कि नूंह जिले में 2014 में लघु सचिवालय व अदालत परिसर के भवन बनने के बाद शुरूआत हुई थी। नूंह -पलवल मार्ग पर बने लघु सचिवालय व अदालत परिसर में रोजाना सैकड़ों कर्मचारी व आम लोग अपने कार्य से आते हैं।

    खबरें और भी

    लेकिन यहां पर गुजर रहे मार्ग पर सवारी की इंतजार में खड़े लोगों के लिए बस क्यू शेल्टर तक की व्यवस्था तक नहीं थी। लोगों को धूप में ही खड़ा होकर सवारी के इंतजार करना पड़ता रहा था।

    खासकर गर्मी व वर्षा के मौसम में लोगों को ज्यादा परेशानी होती थी। हालांकि इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन की तरफ से पहले भी कई बार पत्राचार किया गया था। लेकिन कभी लोगों की इस आम समस्या पर किसी भी अधिकारी ने गौर नहीं किया।

    सीएम दरबार में भी गया था मामला

    मामले को लेकर पिछले माह वरिष्ठ वकील ताहीर रुपड़िया ने सीएम दरबार में भी लगाया था। इसके अलावा मामले को लेकर दैनिक जागरण ने यह समस्या बीते 14 फरवरी को प्रमुखता से उठाई थी। उस वक्त परिवहन विभाग के प्रबंधक कुलदीप जांगडा ने समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया था।

    अब परिवहन विभाग की तरफ से मामले में संज्ञान लेकर एक नहीं दो बस क्यू शेल्टर बनाने के आदेश् पारित कर दिए है। यह ही नहीं बस क्यू शेल्टर बनाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि जल्द ही तैयार कराएं जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- मां पूर्णागिरि मेला: पीलीभीत डिपो चलाएगा अतिरिक्त रोडवेज बसें, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत




    बस क्यू शेल्टर बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी, जिसको लेकर कई बार मांग उठाई गई थी। अब पिछले माह फिर यह मामला सीएम दरबार तक लिखित में देकर पहुंचाया गया। यहां पर बस क्यू शेल्टर की व्यवस्था कराने जाने को लेकर विभाग के प्रबंधक का भी आभार करते हैं कि उन्होंने आम लोगों की समस्या का सुना। साथ ही दैनिक जागरण अखबार का जो समय-समय पर लोगों की जन समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करते है, तथा लोगों की आवाज बनकर सरकार के कानों तक लोगों की आवाज पहुंचाते हैं।

    -

     ताहिर हुसैन रुपडिया,, वरिष्ठ वकील जिला अदालत नूंह

    वहां पर ये समस्या वाजिब थी, मेरे संज्ञान में मामला आने पर त्वरित कार्रवाई की गई। शहर में लघु सचिवालय के अलावा भी दो अन्य स्थानों पर बस क्यू शेल्टर बनाए जा रहें हैं। चार शेल्टर के लिए आदेश जारी कर दिए है। धरातल पर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वाजिद समस्या के निराकरण कराने में कोई कमी नहीं रहेगी।

    -

    कुलदीप जांगडा, प्रबंधक परिवहन विभाग नूंह