नूंह में तीन बच्चियों के साथ कुएं में गिरने से एक दिन पहले पति ने की थी मारपीट, आरोपित पति गिरफ्तार
नूंह के बदोपुर गांव में नौ मार्च को एक महिला और उसकी तीन बेटियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने गहन जांच के बाद पति शाहिद को गिरफ्तार किय ...और पढ़ें

तीन बच्चियों के साथ कुएं में गिरनेवाली महिला का पति गिरफ्तार।
HighLights
नूंह में महिला और तीन बेटियों की कुएं में डूबकर मौत।
पुलिस ने पति शाहिद को गिरफ्तार किया, मारपीट का खुलासा।
घरेलू कलह और नशे की लत से परेशान था आरोपी पति।
संवाद सहयोगी, नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर में बीते नौ मार्च को एक महिला और उसकी तीन छोटी बेटियों के कुएं में डूबने से मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। इस मामलें में नूंह पुलिस ने गहन जांच के बाद महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और आरोपित पति शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित से पूछताछ में पत्नी के साथ मारपीट का खुलासा हुआ है। पता चला है कि एक दिन पहले पति शाहिद ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। पुलिस की पूछताछ में मृतका के पति नशे का आदि भी बताया गया है।
बता दें कि बीते आठ मार्च को बदोपुर गांव में एक महिला की तीन बच्चियों के साथ कुएं में शव मिला था। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने पहली गिरफ्तारी करते हुए महिला के पति शाहिद पुत्र ईसब निवासी बदोपुर को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि घटना से ठीक एक दिन पहले शाहिद ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। शाहिद नशे का आदी था और बेरोजगारी व पारिवारिक कलह से परेशान चल रहा था। इन घरेलू विवादों और तनाव के कारण महिला ने दुखी होकर तीनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
खबरें और भी
हालांकि मृतका के स्वजन का आरोप है कि यह हत्या थी और महिला को कुएं में धकेला गया। पुलिस इस पहलू की भी अलग से गहन जांच कर रही है।। आरोपी पति को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उसे कड़ी पूछताछ की जाएगी ताकि मामलों की पूरी सच्चाई सामने आ सके।