Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में 30 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड गिरफ्तार, साइबर ठगी के मामले में चालान रद करने की मांग रहा था 'फीस'

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 08:02 PM (IST)

    नूंह में एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम ने साइबर थाने के होमगार्ड इरफान अली को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। वह साइबर ठगी के एक मामले में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नूंह में होमगार्ड इरफान अली 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार।

    2. साइबर ठगी मामले में चालान रद्द करने के लिए मांगी थी रिश्वत।

    3. एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम ने रंगे हाथ पकड़ा, कार्रवाई जारी।

    जागरण संवाददाता, नूंह। एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले के साइबर थाने में तैनात होमगार्ड इरफान अली को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपित होमगार्ड साइबर ठगी के एक मामले में चालान रद करने या पक्ष में कार्रवाई करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

    एसीबी टीम से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर थाने में दर्ज एक साइबर फ्राड मामले में मुख्य आरोपित इमरान को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था। इसी मामले में अन्य आरोपितों के पक्ष में चालान या कार्रवाई न करने के एवज में होमगार्ड इरफान अली ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित पक्ष ने इस संदर्भ में एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम में शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत की सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप लगाया और होमगार्ड इरफान अली को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान नूंह जिले के गांव बाई निवासी इरफान अली के रूप में हुई है।

    एसीबी के इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि होमगार्ड इरफान अली को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। टीम आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस गिरफ्तारी से नूंह जिले के पुलिस विभाग पर एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से बदनामी की स्थिति बनी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर से मेवात तक मोबाइल तस्करी का फैला जाल, विदेशों में भी धड़ल्ले से चलाए जा रहे चुराए गए फोन

    खबरें और भी