Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 04:31 PM (IST)

    नूंह जिले के मांडीखेड़ा गांव में 33 वर्षीय सूबे सिंह ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिवारजनों ने उन्हें लटका पाया। मृतक के ...और पढ़ें

    नूंह में 33 वर्षीय सूबे सिंह ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    नूंह में 33 वर्षीय सूबे सिंह ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, नगीना। नूंह जिले के मांडीखेड़ा गांव में एक युवक द्वारा घर के अंदर छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर नगीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

    जानकारी के अनुसार मांडीखेड़ा निवासी सूबे सिंह उर्फ सुब्बी (33) पुत्र किशन लाल ने अपने घर के कमरे में छत के पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता उस समय चला जब परिवार के सदस्य सोमवार सुबह करीब पांच बजे घर लौटे। बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ सदस्य छोटे भाई की पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए मांडीखेड़ा स्थित जिला अस्पताल गए हुए थे, जबकि मृतक की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।

    जब परिवार के लोग वापस घर पहुंचे तो उन्होंने सूबे सिंह को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नगीना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया।

    पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा स्थित जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी सहित तीन छोटे बच्चे हैं। पिता की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को शराब पीने की आदत थी। इलाके में बढ़ती शराबखोरी को भी लोगों ने चिंता का विषय बताया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।

    यह भी पढ़ें- नूंह में तीन बच्चियों के साथ कुएं में गिरने से एक दिन पहले पति ने की थी मारपीट, आरोपित पति गिरफ्तार