Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में दोषी को आजीवन कारावास, चिप्स का लालच देकर मासूम को ले गया था दरिंदा

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 04:37 PM (IST)

    नूंह की विशेष पॉक्सो अदालत ने एक नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास और 1.30 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। ...और पढ़ें

    आरोपित हरि चंद जिसे अदालत ने सजा सुनाई है।

    आरोपित हरि चंद जिसे अदालत ने सजा सुनाई है।

    HighLights

    1. नूंह पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को आजीवन कारावास सुनाया।

    2. साढ़े तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, फिर हत्या की।

    3. चिप्स का लालच देकर आरोपी पहाड़ पर ले गया था।

    जागरण संवाददाता, नूंह। जिले की विशेष पॉक्सो आसू संजीव तिंजन की अदालत ने एक नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में आरोपित को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा और 1.30 लाख का जुर्माना भी लगाया है। वारदात के बाद से ही आरोपित जेल की सलाखों में है।

    क्या है पूरा मामला?

    मामला पिनगवां थाने के अंतर्गत बीते साल 30 नवंबर 2024 का है। जब आरोपित महज साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को चिप्स देकर अपने साथ पहाड़ की चोटी पर ले गया, जहां उसके साथ आरोपित ने पहले दुष्कर्म किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की मजबूत पैरवी से अदालत ने आरोपित को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

    पीड़ित पक्ष के वकील ताहिर हुसैन ने बताया कि बीते 30 नवंबर 2024 को नाबालिग जिसकी उम्र महज साढ़े तीन साल थी अपने घर पर आंगन में खेल रही थी। उसके पास उसका बड़ा भाई भी खेल रहा था जो गूंगा था, जिसकी उम्र भी छह से सात साल थी।

    घर से करीब 200 मीटर दूर ले गया था

    आरोपित हरि चंद नाबालिग को चिप्स दिखाकर अपने साथ घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर पहाड़ की चोटी पर ले गया। जहां पर आरोपित ने मासूम के साथ पहले दुष्कर्म किया उसके बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। देर शाम जब परिवार के लोग घर पहुंचे और मासूम नहीं दिखाई दी तो उन्होंने इधर उधर तलाश किया लेकिन कहीं पर भी सुराग नहीं मिला।

    खबरें और भी

    उसके बाद सुबह मासूम के साथ खेल रहे उसके गूंगे भाई ने उंगली से इशारा करके स्वजन को उस जगह पर पहुंचाया जहां पर आरोपित ने मासूम की हत्या के बाद एक पत्थर के नीचे छिपा रखा था। वारदात की जगह खून के निशान थे। उसके बाद पुलिस पहुंची और आरोपित को उसी दिन गिरफ़्तार कर लिया था। उसी दिन से आरोपित जेल में बंद है।