Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में सस्ते iPhone बेचने का विज्ञापन देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था जाल

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 05:50 PM (IST)

    नूंह पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह सस्ते आईफोन और घर बैठे रोजगार के फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को ठगता था, जिससे हिमाच ...और पढ़ें

    पिनगवां पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपित। पुलिस

    पिनगवां पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपित। पुलिस

    HighLights

    1. नूंह पुलिस ने साइबर ठग तारीफ को किया गिरफ्तार।

    2. सस्ते आईफोन और नौकरी का झांसा देकर ठगी करता था।

    3. आरोपी ने हिमाचल, महाराष्ट्र के लोगों से लाखों ठगे।

    जागरण संवाददाता, नूंह। नूंह जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पिनगवां थाना पुलिस द्वारा इंटरनेट मीडिया पर सस्ते आईफोन बेचने के फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आरोपित के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज मिली, जो अलग-अलग राज्यों के लोगों के साथ ठगी कर चुका है।

    आरोप है के आरोपित ने हिमाचल के एक व्यक्ति से 26 तथा महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 67 हजार की ठगी की थी। आरोपित तारीफ सूखपुरी गांव का रहने वाला बताया गया है।

    मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद 

    पिनगवां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी कर साइबर ठगी के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान तारीफ निवासी सुखपुरी थाना नगीना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपित के कब्जे से एक मोबाइल तथा दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित इंटरनेट मीडिया पर सस्ते आईफोन बेचने के फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। इसके अलावा वह घर बैठे पेन-पेंसिल पैकिंग और चूड़ी पैकिंग जैसे रोजगार दिलाने का झांसा देकर लोगों से एडवांस फीस, रजिस्ट्रेशन फीस, कोरियर चार्ज तथा आईडी कार्ड एवं सामग्री भेजने के नाम पर पैसे ऐंठता था।

    खबरें और भी

    संदिग्ध लेन-देन भी मिले

    इतना ही नहीं पुलिस द्वारा आरोपित के मोबाइल की पड़ताल में कई संदिग्ध लेन-देन भी सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी एक शिकायत दर्ज मिली है।

    पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपित ने हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति से 26,100 रुपये तथा महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 67 हजार रुपये की साइबर ठगी की थी। इस मामले में नूंह साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना में मोबाइल बंद होते ही खाते से उड़ गए लाखों, होजरी कारोबारी साइबर ठगी का शिकार बना

    यह भी पढ़ें- जींद में सरकारी नौकरी के नाम पर 29 लाख की ठगी, चार आरोपी नामजद