Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान जासूसी प्रकरण: नूंह से युवक नासिर हिरासत में, पलवल एसटीएफ कर रही पूछताछ

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 07:50 PM (IST)

    पलवल एसटीएफ ने नूंह के खोरी कला गांव से नासिर नामक युवक को पाकिस्तान जासूसी मामले में हिरासत में लिया है। नासिर मूल रूप से पलवल के पावसार का रहने वाला ...और पढ़ें

    नूंह से एसटीएफ की टीम ने नासिर को हिरासत में लिया।

    नूंह से एसटीएफ की टीम ने नासिर को हिरासत में लिया।

    HighLights

    1. पलवल एसटीएफ ने नूंह से नासिर को हिरासत में लिया।

    2. युवक पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप है।

    3. नासिर का कश्मीर में पकड़े गए आरोपी से संबंध था।

    जागरण संवाददाता, नूंह। जिले के खोरी कला गांव से पलवल एसटीएफ टीम ने पाकिस्तान के लिए जासूसी प्रकरण में नासिर नामक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नासिर मूल रूप से पलवल के पावसार गांव का रहने वाला है और कश्मीर में एनआईए द्वारा पकड़े गए आरोपित युवक के पास ठहरता था।

    एनआईए की टीम ने कश्मीर से पकड़े गए आरोपी के आधार पर पावसार सहित मेवात क्षेत्र के कई गांवों में तलाशी ली और युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। नासिर को दो दिन पहले परिवार ने पुलिस के कहने पर एसटीएफ को सौंपा था, जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसे छोड़ दिया गया, लेकिन शुक्रवार को फिर पूछताछ के लिए एसटीएफ टीम उसे ले गई।

    एसटीफ की टीम ने नासिर के घर की ली थी तलाशी 

    कश्मीर से पकड़ा गया युवक पिछले 10 साल से मेवात के विभिन्न गांवों में आता-जाता रहा था। नासिर के परिजन ने बताया कि टीम ने घर की तलाशी ली। परिजन ने नासिर को निर्दोष बताया। साथ ही शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

    यह भी पढ़ें- पलवल-नूंह में पाकिस्तान के लिए जासूसी नेटवर्क का खुलासा, हिरासत में लिए गए आठ युवक

    खबरें और भी