Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुनहरा मौका, 'प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार' के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:41 PM (IST)

    नूंह उपायुक्त ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चों को खेल, विज्ञान, कल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित।

    2. 5 से 18 वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चे कर सकते हैं आवेदन।

    3. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित।

    जागरण संवाददाता, नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण तथा कला एवं संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।

    उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों से पात्र एवं प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर समय रहते उनके नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के प्रेरणादायी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने की एक प्रतिष्ठित पहल है।

    इस सम्मान का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ अन्य बच्चों को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नूंह जिले के अधिक से अधिक योग्य बच्चों का नामांकन इस पुरस्कार के लिए कराया जाए, ताकि जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान प्राप्त हो सके।

    कौन कर सकता है आवेदन?

    जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीमा प्रसाद 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे भारतीय नागरिक बच्चे, जो भारत में निवास कर रहे हैं, इस पुरस्कार के लिए पात्र हैं। इच्छुक बच्चे स्वयं अथवा किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन के माध्यम से भी नामांकित किए जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।