विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेवात में SDM के आदेश की उड़ीं धज्जियां, पुनहाना अनाज मंडी में आढ़तियों का कब्जा जारी; किसान परेशान

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:23 PM (IST)

पुन्हाना अनाज मंडी में आढ़तियों द्वारा टीन शेड पर अवैध कब्जे के कारण किसान अपनी फसल खुले में रखने को ...और पढ़ें

पुन्हाना अनाज मंडी में आढ़तियों का कब्जा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

पुन्हाना अनाज मंडी में आढ़तियों का कब्जा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. आढ़तियों ने पुन्हाना अनाज मंडी टीन शेड पर कब्जा किया।

  2. किसानों को फसल खुले में रखनी पड़ रही, बारिश का खतरा।

  3. एसडीएम ने लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई के आदेश दिए।

जागरण संवाददाता, नूंह। जिले के पुन्हाना में अनाजमंडी के टीन शेड पर आढ़तियों द्वारा किया हुआ कब्जा एसडीएम साहब के आदेश के बावजूद भी नहीं हट पाया है।

कई दिन पहले मार्केट कमेटी के सचिव को टीन शेड 24 घंटे के भीतर खाली कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन मार्केट कमेटी के सचिव एसडीएम के आदेशों की पालना सुनिश्चित कराने में विफल रहे।

किसानों को खुले में डालनी पड़ रही अपनी फसल

इससे न केवल कब्जाधारियों के हौंसले बुलंद होते हैं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों की भी कमजोरी है। अवैध कब्जे की शिकार टीन शेड के कारण मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को अपनी फसल खुले में डालनी पड़ रही है।

ऐसे में यदि वर्षा आ जाए तो किसानों की फसल भीगने का खतरा होता है। प्रत्येक वर्ष टीन शेड को खाली करने के आदेश होते हैं। लेकिन, धरातल पर लागू नहीं हो पाते हैं।

बढ़ती जा रही जमाखोरी

बता दें कि पुन्हाना की अनाज मंडी में बाजरा, धान और ढैंचा की फसल लेकर किसान बेचने के लिए ला रहे हैं, जो अपनी फसल को खुले में डाल रहे हैं। वर्षा आने पर किसानों की फसल भीगने से नुकसान होने की आशंका है। लेकिन, आढ़तियों पर टीन शेड खाली करने के आदेश का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।

प्रत्येक दिन टीन शेड के अंदर पुराने माल की जमाखोरी बढ़ती जा रही है। आढ़तियों द्वारा टीन शेड खाली नहीं करने पर अब प्रशासन उनके लाइसेंस रद्द करने तक की तैयारी कर रही है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसकी तरफ प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

आढ़तियों द्वारा टीन शेड खाली नहीं करने पर मार्केट कमेटी के सचिव को आगामी कार्रवाई के लिए बोला गया है। जिसके तहत उनके लाइसेंस रद्द करने तक का प्रावधान है। - अमित कुमार, एसडीएम पुन्हाना


यह भी पढ़ें- हरियाणा के भिवानी में चमकी किसान की किस्मत, 7 लाख से अधिक में बिकी मुर्रा नस्ल की भैंस; साढ़े 18 KG दूध देने का रिकॉर्ड


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।