मेवात: लंबे समय से जलभराव और कीचड़ से बिगड़े हालात, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी
सूंध गांव में लगातार बारिश से रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या गंभीर हो गई है, जिससे ग्रामीणों, खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी ह ...और पढ़ें
-1785667629099_m.webp)
गांव के रास्तों में कीचड़ व पानी, कैसे निकले लोग। जागरण
HighLights
सूंध गांव में रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या।
स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया चालकों को भारी परेशानी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।
संवाद सहयोगी, तावड़ू। खंड की ग्राम पंचायत सूंध में लंबे समय से रास्तों में जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। लगातार हो रही बरसात के कारण हालात और बिगड़ गए हैं।
गांव के मुख्य रास्तों पर कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीण शीतल,सीमा, लक्ष्मी देवी, नीलम, सुमन, संगीता, पुष्पा, कमला, हंसराज फौजी, उमर, मोहम्मद रफीक, मदनलाल और अकबर आदि लोगों ने बताया कि गांव के अंदर तथा मकानों से जुड़े रास्तों पर जगह-जगह कीचड़ जमा है। बरसात के दौरान बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। कई बार बच्चे और दोपहिया चालक फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। रात के समय अंधेरा होने पर समस्या और गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की छह हजार से अधिक आबादी है, जहां हर गली और रास्तों पर जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है,लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। सूंध निवासी रीना देवी ने बताया कि सबसे बुरा हाल उनकी गली का है। सरपंच प्रतिनिधि बीर सिंह ने बताया कि गली में निर्माण के लिए मिटटी डलवा दी गई है, बरसात रुकते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
सरपंच की तरफ से तो पूरे प्रयास किया जा रहे हैं,कहीं ना कहीं विभाग की ही लापरवाही सामने आ रही है। - दौलतराम , निवासी, सूंधग्रामीणों की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रास्ते का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है,बीच में बरसात होने के चलते काम रोकना पड़ा। जल्द ही पानी को निकलवा कर काम शुरू कराया जाएगा। - पूनम देवी, सरपंच, सूंध