Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    18 साल से खड़े रहकर तपस्या कर रहे योगीराज राजनाथ, पैरों का ऑपरेशन भी खड़े-खड़े कराया

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:17 AM (IST)

    योगीराज राजनाथ महाराज नूंह के श्री शनिधाम मंदिर में 18 वर्षों से खड़े रहकर तपस्या कर रहे हैं, जो विश्व व मानव कल्याण को समर्पित है। ...और पढ़ें

    तिजारा रोड पर स्थित श्री शनिधाम मंदिर बाबा खेतानाथ आश्रम पर खड़े रहकर तपस्या कर रहे योगीराज राजनाथ जी महाराज। जागरण

    तिजारा रोड पर स्थित श्री शनिधाम मंदिर बाबा खेतानाथ आश्रम पर खड़े रहकर तपस्या कर रहे योगीराज राजनाथ जी महाराज। जागरण

    HighLights

    1. योगीराज राजनाथ 18 वर्षों से खड़े रहकर कर रहे हैं तपस्या।

    2. नूंह के शनिधाम मंदिर में विश्व व मानव कल्याण हेतु तपस्या।

    3. पैरों का ऑपरेशन भी खड़े रहकर कराया, 27 आश्रमों में तपस्या।

    संवाद सहयोगी, नूंह। फिरोजपुर झिरका- तिजारा रोड पर स्थित अरावली की वादियों में बने श्री शनिधाम मंदिर बाबा खेतानाथ आश्रम पर इस समय बालाजी धाम आश्रम एवं गोशाला राजस्थान के जिला-बालोत्रा में पचपद्रा साल्ट नामक स्थान के योगीराज राजनाथ जी महाराज खड़े हाकर तपस्या कर रहे हैं ये पिछले 18 वर्षों से निरंतर खड़े रहकर ही विश्व एवं मानव कल्याण के लिए तपस्या कर रहे हैं।

    बता दें श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन बाबा रविनाथ महाराज (खड़ेश्वरी) ने तिजारा रोड पर श्री शनिधाम मंदिर की स्थापना की थी। इन्होंने भीम शंकर ज्योर्तिलिंग मं 12 वर्ष खड़े रहकर तपस्या की थी। उन्हीं के शिष्य श्री योगीराज राजनाथ जी(खड़ेश्वरी) महाराज अपने गुरु जी के आदेशेां की पालना करते हुए पिछले 18 वर्षों से खड़े रहकर कठिन तपस्या में लीन हैं।

    इनका मुख्य आश्रम बालाजी धाम आश्रम एवं गोशाला राजस्थान के जिला-बालोत्रा में पचपद्रा साल्ट नामक स्थान पर है। राजनाथ महाराज की के पास प्रतिदिन भक्तों का तांता लगा रहता है। इनके पास जाकर भक्तजन इसी बात को देखते हैं कि आखिरकार ये इतने वर्षों से खड़े रहकर तपस्या कैसे कर रहे हैं। इनके आर्शीवाद के साथ- साथ प्रसाद भी लोगों को मिल रहा है।

    27 आश्रमों में जाकर की है तपस्या

    मंदिर के प्रवक्ता राहुल राजपूत ने बताया कि योगीराज राजनाथ महाराज पिछले 18 वर्षों में देश के विभिन्न प्रदेशों में बने 27 बड़े आश्रमों में जाकर इसी तरह से खड़े रहकर तपस्या कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि खड़े रहकर तपस्या करने से राजनाथ महाराज के पैरों में परेशानी हो गई थी।

    खबरें और भी

    सेना के जवानों ने महाराज श्री के पैरों का ऑपरेशन किया तो वह भी इन्होंने खड़े रहकर ही करवाया, लेकिन उसके बाद से इनके पैर अब ठीक हैं। अब देखना यह है कि योगीराज राजनाथ जी महाराज अपनी तपस्या को यहीं पर यानी कि शनिधाम मंदिर बाबा खेतानाथ आश्रम पर ही पूरा करेंगें या फिर यहां पर हो रहे अनुष्ठान के बाद भी तपस्या में लीन रहेंगें।

    नगरपालिका चेयरमैन मनीष जैन, भाजपा नेता एवं आर के इंफ्रा कंपनी के मालिक राकेश जैन, मेवात क्षेत्र गोशाला समिति के अध्यक्ष मोहन गोयल, शिवमंदिर विकास समिति के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि ऐसे संतों की तपस्या की वजह से ही भारत पुन: विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा इनके द्वारा की जा रही तपस्या एवं पुण्य की वजह से धरती एवं प्रकृति का संतुलन बना हुआ हैं। विशेष बात यह है कि इनके द्वारा विश्व एवं मानव कल्याण के लिए तपस्या की जा रही है।