होटलों में प्रति घंटा 500 से 1500 का गंदा खेल! फरीदाबाद-UP से लाई जाती थीं लड़कियां, सेक्स रैकेट का बड़ा पर्दाफाश
होडल में गेस्ट हाउस और ओयो होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 11 युवतियों और 8 पुरुषों को गिरफ्तार कर दो मुकदमे दर ...और पढ़ें
-1768308680458_m.webp)
होडल में गेस्ट हाउस और ओयो होटल में चल रहे देह व्यापार का बड़ा खुलासा।
HighLights
होडल में गेस्ट हाउस और ओयो होटल पर छापा।
देह व्यापार में 11 युवतियां और 8 पुरुष गिरफ्तार।
युवतियां फरीदाबाद, पलवल, यूपी से लाई जाती थीं।
जागरण संवाददाता, पलवल। होडल में गेस्ट हाउस और ओयो होटल में चल रहे देह व्यापार के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने अपना नामक गेस्ट हाउस के मालिक अजीत, पलवल के सल्लागढ़ के रहने वाले मैनेजर अक्षय, राजस्थान के जुरहेड़ा के रहने वाले सद्दाम और उत्तर प्रदेश के कोसी के रहने वाले मुसैफ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं ओयो होटल पर हुई छापेमारी में करमन के रहने वाले संचालक मांगे, होडल की अंधुआ पट्टी के रहने वाले सुनील कुमार, भरतपुर के कामा के रहने वाले रोहित और मोहित के विरुद्ध मकुदमा दर्ज किया है। इसी के साथ 11 युवतियों का नाम भी एफआइआर में है।
पुलिस के अनुसार देह व्यापार कराने के लिए युवतियां फरीदाबाद, पलवल और उत्तर प्रदेश से मंगाई जाती थी। गेस्ट हाउस व होटल में घंटे के हिसाब से ग्राहकों की बुकिंग होती थी। इसके लिए 500 से लेकर डेढ़ हजार रुपये घंटे के हिसाब से लिए जाते थे। देह व्यापार का गैरकानूनी धंधा चलाने वाले लोगों के निशाने पर ज्यादातर युवा पीढ़ी रहती थी।
बता दें सोमवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि होडल क्षेत्र में बाबरी मोड के पास स्थित अपना गेस्ट हाउस और ओयो होटल में देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चलता है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी वरुण सिंगला ने छापेमारी के आदेश दिए। डीएसपी अनिल कुमार और डीएसपी होडल साहिल ढिल्लों के नेतृत्व में महिला पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से होटल और गेस्ट हाउस में फर्जी ग्राहक भेजकर दबिश दी।
खबरें और भी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि छह युवतियां और मैनेजर सहित चार युवक पकड़े गए। ये सभी आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। दूसरे स्थान से भी पांच युवतियां और मैनेजर सहित चार लोग पकड़े गए। छापेमारी के दौरान कुल 11 महिलाओं और आठ पुरुषों को काबू किया।
नियमित नहीं होती कार्रवाई
पुलिस द्वारा साल भर में एक-दो बार ही देह व्यापार का धंधा करने वाले इन होटलों और स्पा सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यदि इनपर नियमित करवाई की जाए तो इसपर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।
विभिन्न स्थानों पर चल रहा देह व्यापार का धंधा
सूत्रों के अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा है। पलवल के बस स्टैंड चौक, रेलवे रोड, अलीगढ़ रोड, आल्हापुर, पुराना कोर्ट के समीप स्थित होटलों समेत कुछ पाश क्षेत्रों में भी महिलाएं व युवतियां देह व्यापार के धंधे में शामिल हैं। इसके अलावा जिले में खुले ओयो होटलों में भी देह व्यापार के लिए ग्राहकों की मांग पर युवतियां मंगवाई जाती हैं।
बीते वर्षों में पकड़े गए देह व्यापार के कुछ मामले
- 2022 के दिसंबर माह में पुलिस ने जाट धर्मशाला स्थित ओयो होटल में छापेमारी कर देहव्यापार का धंधा चलाने का भंडाफोड़ किया था
- 2022 के जनवरी माह में पुलिस ने ड्रीम माल के स्पा सेंटरों पर छापेमारी की थी इस दौरान 35 युवक में 21 युवकों को गिरफ्तार किया था
- 2023 में शहर थाना और कैंप थाना अंतर्गत भी होटलों और माल पर छापेमारी के दौरान हुआ था भंडाफोड़
- वर्ष 2017 में कृष्णा कालोनी में हो देह व्यापार का खुलासा, कैंप थाना पुलिस ने मौके से चार महिलाओं व एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया था। देह व्यापार का धंधा महिला के संरक्षण में हो रहा था
- वर्ष 2016 में दीघोट में देह व्यापार का भंडाफोड़। पुलिस ने आठ महिला और चार पुरुषों को पकड़ा था
इस कानूनी एवं सामाजिक बुराई को फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। इस प्रकार की छापामारी आगे भी भविष्य में जारी रहेगी जिससे इन पर चल रहे अनैतिक कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। - वरुण सिंगला, जिला पुलिस अधीक्षक