विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने रौंदा; 10 घायल

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:48 PM (IST)

पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में 10 से अधिक लोग घायल हो ...और पढ़ें

केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जागरण।

केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जागरण।

HighLights

  1. केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी।

  2. राजस्थान से लौट रहे 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए।

  3. छह घायलों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, पलवल। कैंप थाना अंतर्गत कुंडली-मानसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को ट्रक की टक्कर से 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु राजस्थान स्थित प्रसिद्ध बाबा मोहन राम मंदिर (काली खोली धाम) से दर्शन कर वापस अपने मेरठ स्थित गांव लौट रहे।

धाम में दर्शन करने गए थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के वेसुका मवाना गांव के रहने वाले श्रद्धालु सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित बाबा मोहन राम मंदिर काली खोली धाम में दर्शन के लिए गए थे।

मंगलवार को सभी श्रद्धालु पिकअप गाड़ी में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। पिकअप में 11 बच्चे, 10 महिलाएं और तीन पुरुष सहित कुल 24 लोग सवार थे। गाड़ी को पास के ही बतावली गांव का निवासी सचिन चला रहा था।

अनियंत्रित ट्रक की जोरदार टक्कर 

जैसे ही पिकअप गाड़ी केएमपी एक्सप्रेसवे पर शहर के कैंप थाना अंतर्गत पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपित चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से आनन-फानन में सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में किशनपाल, सुमन, पुष्पा, अनन्या और प्रवेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि गाड़ी में सवार अन्य लोगों को भी मामूली और अंदरूनी चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और घटना का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मंगलवार को दर्ज हुई 3 साल की सबसे ठंडी सुबह, सामान्य से नीचे गिरा पारा; IMD ने दिया ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें- याद है Bonne बोतल, जिसमें आपने भी पिया होगा दूध! 63 साल पहले दिल्ली से हुई शुरुआत; आज अफ्रीका से यूरोप तक हो रही सप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।