Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टोल कर्मियों की गुंडागर्दी: दो भाइयों से मारपीट कर कपड़े फाडे, फोन तोड़ महिला के गले से लूटी सोने की चेन

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 01:42 PM (GMT+05:30)

    होडल थाना अंतर्गत करमन टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात को फ़ास्ट टैग से पैसे काटने को लेकर हुए विवाद ...और पढ़ें

    दो भाइयों से मारपीट कर कपड़े फाडे, फोन तोड़ महिला के गले से लूटी सोने की चेन।
    दो भाइयों से मारपीट कर कपड़े फाडे, फोन तोड़ महिला के गले से लूटी सोने की चेन।

    HighLights

    1. होडल में टोल कर्मियों की गुंडागर्दी
    2. दो भाइयों से की मारपीट
    3. पीड़ितों ने लगाया कर्मियों पर लूट का आरोप

    पलवल, जागरण संवाददाता। होडल थाना अंतर्गत करमन टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार रात को फ़ास्ट टैग से पैसे काटने को लेकर हुए विवाद में टोल कर्मियों ने कार सवार दो भाइयों के साथ जमकर मारपीट की।

    आरोपित टोल कर्मियों ने पीड़ित भाइयों के फोन लूटकर तोड़ दिए और महिला के गले से सोने की चेन भी लूट ली। होडल थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात टोल कर्मियों के खिलाफ लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मारपीटकर आरोपितों ने लूटी सोने की चेन

    होडल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, मामले में मथुरा की मंसापुरी कॉलोनी के रहने वाले सतबीर डागर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती नौ सितंबर को वह गुरुग्राम के निजी अस्पताल में अपनी पुत्री का इलाज कराकर कार से मथुरा जा रहे थे। उनके साथ उनकी बेटी और पत्नी भी मौजूद थी। कार को उनके भाई हरेंद्र चला रहे थे।

    यह भी पढ़ें: थाने पहुंची महिला को दारोगा ने दरिंदों को सौंपा, कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म; फिर ASI के सामने 1 लाख में सौदा

    रास्ते में करमन टोल प्लाजा पर वह टोल कटवाने के लिए रुके। टोल कर्मियों ने कहा कि फ़ास्ट टैग में रूपये नहीं हैं। उन्हें टोल की राशि नकद और दोगुनी देनी होगी। इसपर उन्होंने टोल कर्मियों से कहा कि फ़ास्ट टैग में रूपये हैं, वह दोबारा स्कैन कर लें। टोल कर्मियों ने फैस्ट टैग दोबारा स्कैन करने से मना कर दिया।

    खबरें और भी

    टोल कर्मियों ने गाड़ी चला रहे उसके भाई हरेंद्र से गाड़ी की आरसी व मोबाइल ले लिया। टोल कर्मियों ने गाड़ी को साइड में लगवा दिया। टोल कर्मियों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी।

    उन्होंने विरोध किया तो टोल कर्मियों ने उनपर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई। टोल कर्मियों दोनों के कपड़े भी फाड़ दिए। बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और उसके गले से सोने की चेन भी लूट ली। आरोपितों ने उनके फोन तोड़ दिए।

    जल्द होंगे आरोपित गिरफ्तार: पुलिस

    होडल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित टोल कर्मियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: 'चोर ने की हैवानियत...', दिव्यांग बेटी की बात सुन सन्न रह गई मां; चचेरे भाई की करतूत का यूं हुआ खुलासा