Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये कैसी रामलीला: रावण के दरबार में फूहड़ डांस का VIDEO, 'छत पे सोया था बहनोई' पर राक्षसों ने लगाए ठुमके

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 05:17 PM (IST)

    Dussehra से पहले देशभर में Navratri के समय रामलीला का आयोजन होता है। इसमें भगवान राम की लीलाओं से लेकर लंका विजय तक की पूरी कहानी दिखाई जाती है। पलवल ...और पढ़ें

    रामलीला के एक दृश्य में फूहड़ डांस करते हुए कलाकार। जागरण
    रामलीला के एक दृश्य में फूहड़ डांस करते हुए कलाकार। जागरण

    जागरण संवाददाता, पलवल। नवरात्र के दौरान और दशहरे से पहले देशभर में जगह-जगह भगवान राम की लीलाओं का मंचन रामलीला के रूप में होता है। इसमें उनके जन्म से लेकर रावण वध तक हर किस्से का मंचन होता है।

    ज्यादातर लीलाओं में बेहद शालीनता और पवित्रता के साथ रामलीला का मंचन किया जाता है। हालांकि बीते दो दिन से सोशल मीडिया पर पलवल के कैंप में आयोजित रामलीला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रावण के दरबार में कलाकार फूहड़ नृत्य का मंचन कर रहे हैं।

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोगों में काफी आक्रोश है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने तो इसका मजबूती से विरोध किया है।

    यह भी पढ़ें: Delhi: बारिश और तेज हवा से गिरा रामलीला का पंडाल, 11 वर्षीय बच्चे सहित चार घायल

    वीडियो में क्या है?

    दरअसल प्रसारित वीडियो में रावण का दरबार सजा हुआ है। इसमें एक कलाकार सिनेमा के गाने, 'छत पे सोया था बहनोई' पर डांस करती दिख रही है। धीरे-धीरे रावण के दरबार में बैठे राक्षस भी उसके साथ डांस करने लगते हैं।

    राष्ट्रीय बजरंग दल को क्या है आपत्ति?

    शहर के कैंप आयोजित रामलीला मंच पर हो रहा फूहड़ नृत्य और गाने को लेकर राष्ट्रीय बजरंगदल ने विरोध किया है। राष्ट्रीय बजरंगदल के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीष भारद्वाज ने इस विषय पर रामलीला कमेटी के प्रधान सन्नी मदान को इसे बंद करने की चेतावनी दी है।

    यह भी पढ़ें: Palwal: पाकिस्तान से आए लोगों ने की थी रामलीला, उर्दू में लिखते थे चौपाई; ऐसे हुई थी शुरुआत

    मुनीष ने कहा कि इस तरह का आयोजन सनातन धर्म को अपमानित करता है और हमारी धार्मिक सांस्कृतिक विरासत को भी समाप्त करने का जाने-अनजाने में प्रयास है।

    उन्होंने चेतावनी दी है कि किसी भी धार्मिक आयोजन जागरण या रामलीला इत्यादि में हिंदू धर्म का मजाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को भी ऐसे आयोजनों पर नजर रखनी चाहिए।

    खबरें और भी