Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palwal: बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को कार सवार लोगों ने मारी गोली; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    By Ankur AgnihotriEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 06:30 PM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद से बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे युवक को आधी रात को कार सवार युवकों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद चार कारों में सवार आरोपितों ने युवक का पी ...और पढ़ें

    र्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को कार सवार लोगों ने मारी गोली
    र्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को कार सवार लोगों ने मारी गोली

    पलवल, जागरण संवाददाता। फरीदाबाद से बर्थडे पार्टी से गांव मित्रोल स्थित अपने घर लौट रहे युवक को आधी रात को शहर थाना अंतर्गत पप्पन प्लाजा होटल के समीप कार सवार युवकों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद चार कारों में सवार आरोपितों ने युवक का पीछा भी किया।

    परिचित के घर छिपकर बचाई जान

    घायल युवक ने अपने एक परिचित के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। युवक का उपचार गंभीर हालत में फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गोली मारने वाले युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    फरीदाबाद से पलवल घर लौट रहा था पीड़ित

    शहर थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार मित्रोल के रहने वाले लाल सिंह ने शिकायत दी है कि 25 सितंबर को उनके पुत्र नरेश का जन्मदिन था। नरेश ने अपनी कार पप्पन प्लाजा के समीप खड़ी की और पृथला के रहने वाले अपने साथी की गाडी से फरीदाबाद में जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए चला गया। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे नरेश वापस पलवल लौट आया।

    उसके साथियों ने नरेश को पप्पन प्लाजा के समीप उतार दिया और नरेश अपनी कार लेने के लिए चल दिया। इसी दौरान उसे मर्रौली गांव के अपने कुछ साथी भी मिले। नरेश जैसे ही अपनी कार के दरवाजे को खोलने लगा तो एक युवक ने उससे माचिस मांगी। नरेश ने कहा कि उसके पास कोई माचिस नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंPalwal News: पलवल में भीषण सड़क हादसा, हाइवा और यूपी की रोडवेज बस में भिड़ंत; दर्जनों यात्री घायल

    नरेश के कंधे में लगी गोली

    इसके अचानक बाद एक युवक ने नरेश को गोली मार दी। गोली नरेश के कंधे में लगी। नरेश तुरंत अपनी कार लेकर मौके से भागा। नरेश की कार का चार कारों ने पीछा किया। सभी कारों में युवक थे। नरेश ने प्रकाश विहार स्थित अपने जानकार के घर में छिपकर जान बचाई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और उसको उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

    सीसीटीवी में पीछा करते नजर आए लोग

    नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने नरेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वह नरेश को उपचार के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। शिकायतकर्ता के अनुसार यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पप्पन प्लाजा होटल के बाहर लगे सीसीटीवी में चार गाड़ियां नरेश का पीछा करती हुई नजर आ रही हैं।

    गोली किस कारण से मारी गई है, इसका उन्हें नहीं पता है। शहर थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार उन्हें सोमवार की रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि पप्पन प्लाजा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग -19 पर एक युवक को गोली मार दी गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Palwal News: जिम के बाहर बैठे युवकों ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी गोली, फेफड़ों में फंसी बुलट; हालत गंभीर