वृंदावन से दर्शन कर ग्रेटर नोएडा लौट रहे कार सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल
वृंदावन से दर्शन कर ग्रेटर नोएडा लौट रहे दो दोस्तों की पलवल में सड़क हादसे में मौत हो गई। होडल थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में उनके तीन अन्य साथी गं ...और पढ़ें

सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़े। फोटो- जागरण
HighLights
वृंदावन से लौटते समय पलवल में हुआ भीषण हादसा।
दो दोस्तों हिमांशु और निशांत की मौके पर मौत।
तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर।
जागरण संवाददाता, पलवल। होडल थाना अंतर्गत दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वृंदावन से दर्शन कर ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर लौट रहे कार सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
ग्रेटर नोएडा के दादरी का रहने वाला हिमांशु अपने दोस्तों के साथ कार से वृंदावन शनिदेव के दर्शन करने के लिए निकला था। उसके साथ ग्रेटर नोएडा के राजपुर का रहने वाला निशांत, जुनपथ का रहने वाले शिवम व निशांत और सादोपुर का रहने वाला लकी भी सवार थे।
-1784445467658.jpeg)
रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वापसी में होडल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और दिल्ली से आगरा जाने वाली लेन में चल रही कार से जा टकराई।

हादसे में हिमांशु और निशांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम, निशांत और लकी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।