Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलवल में बस स्टैंड पर युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट, 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 04:01 PM (IST)

    पलवल बस स्टैंड चौक पर ड्यूटी से लौट रहे तीन युवकों पर 15-20 अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। नशे में धुत बस कर्मचारियों द्वारा शुरू हुई कहासुनी ...और पढ़ें

    पलवल में बस स्टैंड पर युवकों पर हमला। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    पलवल में बस स्टैंड पर युवकों पर हमला। तस्वीर- एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. पलवल बस स्टैंड पर तीन युवकों पर बेरहमी से हमला।

    2. नशे में धुत बस कर्मचारियों ने की मारपीट की शुरुआत।

    3. पुलिस ने 15-20 अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल के बस स्टैंड चौक पर ड्यूटी से घर लौट रहे तीन युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

    आरोपितों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 15-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    कुशलीपुर के रहने वाले शिकायतकर्ता लोकेश ने पुलिस को दी दरखास्त में बताया कि 26 फरवरी की शाम करीब सात बजे वह अपने साथी दीपक और भूषण के साथ ड्यूटी खत्म कर बस स्टैंड पर ऑटो से उतरे थे। उसी दौरान वहां मौजूद नशे में धुत कुछ बस कर्मचारी उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे।

    पीड़ितों ने दुकान में घुसकर बचाई जान

    विरोध करने पर आरोपितों ने अन्य लोगों को मौके पर बुलाया लिया। करीब 15-20 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। पीड़ितों ने दुकानों में घुसकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

    घटना के बाद पीड़ितों ने 112 पर काल की और सरकारी अस्पताल पलवल में इलाज कराया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके पास हमलावरों की फोटो भी उपलब्ध है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब बस नंबर और उपलब्ध फोटो के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से एमबीबीएस छात्र को ले गई हरियाणा पुलिस, दुष्कर्म के मामले में थी तलाश

    खबरें और भी