पलवल में रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; बेटा गंभीर रूप से घायल
पलवल में अलावलपुर रेलवे ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 77 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी, ...और पढ़ें
-1786952528357_m.webp)
तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर। जागरण
HighLights
अलावलपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी।
77 वर्षीय बुजुर्ग खचेरा की हादसे में मौके पर ही मौत।
पुत्र अजयपाल गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल में कैंप थाना अंतर्गत अलावलपुर रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गहलब के रहने वाले 77 वर्षीय खचेरा अपने परिवार के साथ शहर के सल्लागढ़ में रहते थे। रविवार रात को वह अपने पुत्र अजयपाल के साथ कैलाश नगर स्थित सत्संग में गए थे।
बाइक में मारी थी सीधी टक्कर
बताया गया कि रात को करीब 11 बजे वापसी में अलावलपुर रेलवे ओवर ब्रिज पर पलवल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
बेटे को हायर सेंटर के लिए किया रेफर
इस हादसे में खचेरा और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा दोनों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया और बेटे को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- पलवल में हादसा, दीवार तोड़ते हुए घर में घुसा बेकाबू ट्रैक्टर; तीन लोग गंभीर रूप से घायल
इसके बाद मामले की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
