विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में किसान की गोली मारकर हत्या, खेत में लहूलुहान मिला शव; शरीर पर चोट के निशान

Updated: Fri, 21 Aug 2026 02:14 PM (IST)

पलवल के अलावलपुर गांव में एक किसान लक्ष्मण का शव खेत में मिला, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक किसान की पहचान अलावलपुर निवासी लक्ष्मण (इनसेट) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

मृतक किसान की पहचान अलावलपुर निवासी लक्ष्मण (इनसेट) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

HighLights

  1. अलावलपुर गांव के खेत में किसान का शव मिला।

  2. मृतक किसान लक्ष्मण की गोली मारकर हत्या की गई।

  3. पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

जागरण संवाददाता, पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावलपुर गांव के पास एक किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक किसान की पहचान अलावलपुर निवासी लक्ष्मण के रूप में हुई है।

बृहस्पतिवार शाम से लापता किसान का शव शुक्रवार सुबह खेत में लहूलुहान हालत में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की छाती पर गोली का निशान मिला है और उनके शरीर पर मारपीट के भी गंभीर निशान पाए गए हैं।

लक्ष्मण का शव पड़ा मिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण बृहस्पतिवार शाम को अपने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। स्वजन ने पूरी रात उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब स्वजन तलाश करते हुए ढाढोता के समीप खेत में पहुंचे, तो वहां लक्ष्मण का शव पड़ा मिला।

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

घटना की सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही हमलावरों की पहचान हो सकी है। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।

कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही वारदात की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पत्नी और दो माह के बच्चे को गला घोंटकर मार डाला, फिर छत से कूदा युवक; जांच में जुटी पलवल पुलिस