Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के 6 दिन बाद दूल्हा पहुंचा ससुराल, फिर सात साल के बच्चे ने जो बताया उसे सुनकर सब हुए हैरान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:34 AM (IST)

    शादी के छह दिन बाद दुल्हन को मायके छोड़ने गए दूल्हे और उसके परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की गई और नकदी-सोना लूट लिया गया। दुल्हन पक्ष के खिलाफ केस दर्ज ...और पढ़ें

    दुल्हन को उसके मायके छोड़ने गए दूल्हा और उसके स्वजन को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। एआई इमेज

    दुल्हन को उसके मायके छोड़ने गए दूल्हा और उसके स्वजन को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। एआई इमेज

    HighLights

    1. शादी के 6 दिन बाद दूल्हा परिवार बंधक बनाया।

    2. नकदी, सोना लूटा गया, कार भी छीन ली गई।

    3. सात माह बाद दुल्हन पक्ष पर केस दर्ज।

    जागरण संवाददाता, पलवल। हथीन थाना क्षेत्र में शादी के सिर्फ छह दिन बाद दुल्हन को उसके मायके छोड़ने गए दूल्हा और उसके स्वजन को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष द्वारा करीब सात माह बाद उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर दुल्हन पक्ष के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

    शिकायतकर्ता इब्राहिम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके बेटे जुनैद की शादी 16 नवंबर 2025 को हथीन के गांव अंधरोला निवासी इस्माइल खान की पुत्री आबिदा के साथ हुई थी।

    विवाद की शुरुआत 22 नवंबर 2025 को हुई, जब इब्राहिम का बेटा जुनैद, छोटा बेटा गुलफाम, दामाद अजरू और सात साल का पोता अल्फाज, बहू को छोड़ने के लिए अंधोला गांव गए थे।

    देर शाम तक जब वे लोग वापस नहीं लौटे और उनके फोन बंद आने लगे, तो परिजनों ने लड़की के पिता से संपर्क किया। लड़की के पिता ने शुरुआत में खाना खाने के बाद तुरंत भेजने की बात कही, लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।

    मामला तब गंभीर हुआ जब गांव के सरपंच ने आकर बताया कि लड़की पक्ष ने सभी लोगों को बंधक बना लिया है। इसके बाद गांव की पंचायत को वहां भेजा गया। काफी मिन्नतों के बाद आरोपी पक्ष ने केवल सात साल के पोते अल्फाज को सरपंच के साथ वापस भेजा।

    पोते अल्फाज ने घर आकर आपबीती सुनाई कि लड़की के पिता, खुद आबिदा, उसकी छोटी बहन जाविदा, मां, भाई मजलिस, मदीन और अन्य लोगों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर गालियां दीं, हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।

    खबरें और भी

    आरोप है कि आरोपितों ने सभी की जेब से नकदी, सोना और अन्य सामान लूट लिया और उनकी मारुति स्विफ्ट कार को भी छीन लिया। घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष ने हथीन थाने में शिकायत दी, तो आरोप है कि वहां उनकी सुनवाई ठीक से नहीं हुई और आरोपितों ने भी दूल्हा पक्ष पर उल्टा दहेज और मारपीट का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

    इस मामले में जुनैद जमानत पर बाहर है। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि दुल्हन पक्ष की तरफ से इशाक नाम के व्यक्ति ने उनसे राजीनामा कराने के नाम पर दो तोले का सोना भी अपने पास रख लिया।

    शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने इस मामले की शिकायत वारदात के दिन भी पुलिस से की थी और इसके बाद भी गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बीते माह उन्होंने डीएसपी को शिकायत की तो उनका पक्ष सुना गया, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया।

    जांच अधिकारी एसआई कुशल के अनुसार शिकायतकर्ता इब्राहिम की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।