होटल की आड़ में चल रहा था ये धंधा, छापामारी के दौरान मालिक गिरफ्तार; मामला दर्ज
पलवल में हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक होटल पर छापा मारकर साढ़े तीन किलो चूरा पोस्त बरामद किया। होटल संचालक मेहरचंद को गिरफ्तार कर उस ...और पढ़ें
-1783246913606_m.webp)
साढ़े तीन किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ संचालक दबोचा। जागरण
HighLights
पलवल में होटल पर नार्कोटिक्स ब्यूरो का छापा।
साढ़े तीन किलो चूरा पोस्त बरामद, संचालक गिरफ्तार।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित एक होटल पर छापामारी कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। मौके से होटल संचालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन किलो 450 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया है। आरोपित के विरुद्ध होडल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में तैनात सहायक उप-निरीक्षक बिजेंद्र सिंह को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के मुताबिक, राखौता गांव का रहने वाला मेहरचंद राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शेरे पंजाब नाम से एक होटल चलाता है।
बताया कि आरोपित इस होटल की आड़ में अवैध रूप से चूरा पोस्त बेचने का धंधा करता है और उसने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ होटल के एक कमरे में छिपाकर रखा हुआ है।
यह भी पढ़ें- नकली व्हाइट सीमेंट का NCR में चल रहा था बड़ा 'खेल', पलवल में फैक्ट्री का पर्दाफाश; मालिक गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए मुखबिर के बताए पते पर छापेमारी की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेहरचंद को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कमरे में रखे एक प्लास्टिक के कट्टे से तीन किलो 450 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ।