Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था छात्र, दोस्त के भाई ने पार्ट-टाइम नौकरी का झांसा देकर बना दिया 'साइबर ठग'

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:13 PM (GMT+05:30)

    पलवल में नौकरी का झांसा देकर एक छात्र सुमित का बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी की गई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. छात्र को नौकरी का झांसा देकर बैंक खाता खुलवाया।

    2. आरोपी ने खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया।

    3. पलवल साइबर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, पलवल। नौकरी लगवाने और पार्ट-टाइम नौकरी का झांसा देकर युवक के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी की राशि ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है।

    पीड़ित छात्र को अंधेरे में रखकर आरोपित ने उसके बैंक खाते, सिम कार्ड, पासबुक और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय साइबर अपराधों के लिए किया। साइबर क्राइम पुलिस थाना पलवल ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मामले में डकौरा गांव के रहने वाले सुमित ने बताया की वह मैकेनिकल में डिप्लोमा कर रहा है और साथ ही सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। फौज की तैयारी के दौरान उसकी दोस्ती गांव के ही घनश्याम से हुई थी। इसी दौरान घनश्याम के भाई चतुर्भुज ने सुमित को पार्ट-टाइम नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

    एसबीआई में खुलवाया शाखा

    चतुर्भुज ने कहा कि वेतन आने के लिए एक बैंक खाते की जरूरत होगी। उसकी बातों में आकर सुमित ने होडल की एसबीआई शाखा में खाता खुलवा लिया। इसके लिए सुमित ने अपने नाम से एक नया मोबाइल नंबर भी जारी करवाया और उसे खाते से लिंक करा दिया।

    शिकायत के अनुसार, खाता खुलने के बाद चतुर्भुज बैंक खाते से लिंक सिम कार्ड, पासबुक और चेकबुक अपने साथ ले गया। बाद में जब डाक से एटीएम कार्ड आया, तो उसे भी आरोपित ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद वह सुमित को टालमटोल करता रहा कि नौकरी लगने में कुछ समय लगेगा।

    खबरें और भी

    कुछ समय बाद सुमित को पता चला कि उसके बैंक खाते पर साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और उसके खाते का इस्तेमाल अवैध पैसों के लेनदेन के लिए किया गया है। सुमित का आरोप है कि उसने इस खाते का कोई इस्तेमाल नहीं किया और चतुर्भुज ने धोखाधड़ी कर उसके खाते का इस्तेमाल साइबर अपराध के लिए किया है।

    साइबर थाना प्रभारी संदीप के अनुसार पीड़ित की शिकायत के आधार पर चतुर्भुज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगामी जांच मोहित भाटी द्वारा की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर ठगी रैकेट का सरगना बंगाल के दुर्गापुर में गिरफ्तार