Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलवल में 3 साल के लापता मासूम का जोहड़ में मिला शव, भंडारे के दौरान हुआ था गायब

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 12:00 PM (IST)

    पलवल के करीमपुर गांव से मंगलवार को लापता हुए तीन वर्षीय मासूम प्रिंस का शव बुधवार सुबह गांव के जोहड़ से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बा ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    HighLights

    1. तीन वर्षीय प्रिंस मंगलवार को करीमपुर गांव से लापता हुआ।

    2. बुधवार सुबह बच्चे का शव गांव के जोहड़ में मिला।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, पलवल। हसनपुर थाना अंतर्गत करीमपुर गांव से मंगलवार को लापता हुए तीन वर्षीय मासूम बच्चे का शव बुधवार सुबह गांव के ही जोहड़ से मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। बच्चे के गायब होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था।

    पुलिस को दी गई शिकायत में करीमपुर के रहने वाले डिगपाल बताया था कि मंगलवार को पूरा परिवार गांव के ही राधा-रानी मंदिर पर आयोजित एक भंडारे में गया हुआ था। सुबह करीब साढे 11 बजे उनका तीन वर्षीय बेटा प्रिंस घर से पशुओं के बांधने वाले प्लाट की तरफ जाने के लिए निकला था।

    जब परिवार मंदिर से वापस लौटा और प्रिंस की तलाश की, तो वह कहीं नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा, तो स्वजनने अनहोनी की आशंका जताते हुए हसनपुर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। लापता होने के समय प्रिंस ने सफेद शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हसनपुर थाना पुलिस ने बच्चे की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया।

    बुधवार सुबह जोहड़ में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    तमाम कोशिशों के बावजूद बुधवार की सुबह बेहद दर्दनाक खबर लेकर आई। सुबह के समय पुलिस को बच्चे का शव गांव की जोहड़ में मिला। पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

    खबरें और भी

    जिला पुलिस प्रवक्ता संजय कादयान ने बताया कि मासूम प्रिंस के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया गया है। बच्चा खेलते-खेलते जोहड़ में गिरा या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।