विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में गर्भवती महिला, नाबालिग और विधवा पर चाकू-सरिये से हमला, जांच में जुटी पुलिस

Published: Wed, 19 Aug 2026 03:50 PM (IST)

पलवल के छायंसा गांव में एक परिवार पर लाठी-डंडे, सरिये और चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में ...और पढ़ें

पलवल में एक परिवार पर लाठी-डंडे, सरिये और चाकू से हमला का मामला।

पलवल में एक परिवार पर लाठी-डंडे, सरिये और चाकू से हमला का मामला।

HighLights

  1. पलवल के छायंसा गांव में परिवार पर जानलेवा हमला।

  2. गर्भवती महिला, नाबालिग और विधवा को बेरहमी से पीटा।

  3. हथीन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, पलवल। छायंसा गांव में एक परिवार पर लाठी-डंडे, सरिये और चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की, उसकी विधवा मां और सात महीने की गर्भवती भाभी को बेरहमी से पीटा। हथीन थाना पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छायंसा निवासी पीड़िता हारुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त की शाम उनकी 17 वर्षीय बेटी हपसा और सात माह की गर्भवती बहू सन्ना सरकारी स्कूल के पास से गुजर रही थीं। आरोप है कि तभी गांव का ही राहुल अपने परिवार के साथ आया और दोनों को घेरकर झगड़ा करने लगा।

चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी

राहुल ने नाबालिग हपसा के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर जब हारुणी मौके पर पहुंची और वे वहां से निकलने लगीं, तो आरोपित राहुल, मुबीना, असमीना, सबनम, शोकीन, तोहिद, अरशद और 3-4 अन्य लोग लाठी, डंडे, सरिया और चाकू लेकर आ गए।

आरोपित शोकीन और असमीना ने विधवा हारुणी के कंधे व छाती पर डंडे से वार किया। आरोपित राहुल ने चाकू से गर्भवती सन्ना के माथे पर वार किया और तोहिद ने घुटने पर सरिया मारा। मुबीना और सबनम ने सन्ना के सात माह की गर्भवती होने के बावजूद उसके पेट पर लात-घूंसे और डंडे बरसाए।

ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर पीड़ितों की जान बचाई, जिसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सभी घायलों को तुरंत हथीन के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- पलवल में सूदखोरों से तंग आकर युवक ने खाया जहर, 30 लाख का कर्ज बनाया ₹1.5 करोड़; जांच में जुटी पुलिस