विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में राशन कार्ड ठीक करवाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, सरपंच समेत तीन पर केस दर्ज

Updated: Mon, 31 Aug 2026 05:10 PM (IST)

पलवल में एक सरपंच पर राशन कार्ड ठीक करवाने के बहाने महिला से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने ...और पढ़ें

पलवल में राशन कार्ड बनवाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म। (एआई जेनरेटेड इमेज)

पलवल में राशन कार्ड बनवाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. सरपंच पर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप।

  2. राशन कार्ड ठीक करवाने के बहाने किया गया कुकृत्य।

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, पलवल। जिले के एक गांव में सरपंच पर राशन कार्ड ठीक करवाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर होडल थाना पुलिस ने सरपंच समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले में पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 2023 में वह अपना राशन कार्ड ठीक कराने के लिए सरपंच देवी के पास गई थी। आरोप है कि सरपंच अपने साथी गजेन्द्र के साथ पलवल स्थित उसके किराये के मकान पर पहुंचा और कागजात बनवाने के बहाने उसे खेतों में सुनसान स्थान पर ले गया।

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म

वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर देवी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया, जबकि गजेन्द्र बाहर निगरानी करता रहा। इसके बाद आरोपित लगातार अश्लील वीडियो के नाम पर पीड़िता को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता किराये का मकान लेकर रहने लगी।

आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व देवी अपने एक अन्य साथी रवि भारद्वाज के साथ होडल पहुंचा और पुराना वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर पीड़िता को उजीना ड्रेन के पास स्थित एक ओयो होटल में ले गया, जहां उसके साथ दोबारा जबरदस्ती कुकृत्य किया गया।

वीडियो को तोड़-मरोड़कर किया वायरल

हाल ही में आरोपितों ने पीड़िता की अश्लील रिकार्डिंग को तोड़-मरोड़कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिससे पीड़िता को भारी मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- पलवल-दिल्ली रेलखंड पर बढ़ेगी परेशानी, फरीदाबाद स्टेशन पर काम के चलते 45 दिन रद रहेंगी 8 EMU ट्रेनें