विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में 21 नवंबर को विशेष राज्य लोक अदालत चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:54 AM (IST)

पलवल जिले में 21 नवंबर 2026 को विशेष राज्य लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें चेक बाउंस से संबंधित ...और पढ़ें

पलवल में 21 नवंबर को विशेष राज्य लोक अदालत ( एआई जेनरेटेड इमेज )

पलवल में 21 नवंबर को विशेष राज्य लोक अदालत ( एआई जेनरेटेड इमेज )

अंकुर अग्निहोत्री, पलवल। 21 नवंबर 2026 को जिले में विशेष राज्य लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में चेक बाउंस से संबंधित मामलों का विशेष रूप से निपटारा किया जाएगा।

लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर पलवल के साथ-साथ उपमंडलीय न्यायालय होडल और हथीन में भी किया जाएगा।

लोगों को मिलेगा एक मंच 

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरीश गोयल ने कहा कि विशेष राज्य लोक अदालत का उद्देश्य चेक बाउंस से जुड़े मामलों का आपसी सहमति और विधिक प्रक्रिया के अनुरूप निपटारा करने के अवसर उपलब्ध कराना है।

इससे संबंधित पक्षकारों को अपने मामलों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच मिलेगा तथा न्यायिक प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने में मदद मिलेगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि धारा 138 के अंतर्गत चेक बाउंस से संबंधित मामले रखने वाले पक्षकार 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली विशेष राज्य लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्राप्त करें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

उद्देश्य सिर्फ लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरीश गोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष राज्य लोक अदालत के बारे में जिलाभर में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल की जानकारी प्राप्त कर सकें और पात्र मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से करवा सकें।

यह भी पढ़ें- नेहरू पार्क में बनेगा भव्य ट्यूलिप गार्डन, सालभर खिले रहेंगे फूल और होंगी मनोरंजक गतिविधियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।