Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलवल STF ने बल्लभगढ़ से दबोचा 5000 का इनामी बदमाश, कई गंभीर मामलों में था वांछित

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:24 PM (IST)

    एसटीएफ पलवल ने 5,000 रुपये के इनामी बदमाश तुषार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया। तुषार पलवल में मोबाइल दुकान लूट, मारपीट और हत्या के प्रयास ज ...और पढ़ें

    आरोपी गिरफ्तार।

    आरोपी गिरफ्तार।

    HighLights

    1. एसटीएफ पलवल ने 5,000 रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ा।

    2. आरोपी तुषार फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

    3. वह मोबाइल लूट, मारपीट व हत्या के प्रयास में वांछित था।

    जागरण संवाददाता, पलवल। एसटीएफ पलवल की टीम ने सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

    पकड़े गए आरोपित की पहचान फुलवाड़ी गांव के रहने वाले तुषार के रूप में हुई है। एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित तिगांव रोड से गिरफ्तार किया है।

    एसटीएफ पलवल प्रभारी अनिल छिल्लर के अनुसार, तुषार पलवल के कैंप थाना में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था। आरोपित ने बीते वर्ष 2025 में अपने साथियों के साथ मिलकर शहर के जवाहर नगर कैंप में मोबाइल दुकान से लूट और दुकानदार से मारपीट की थी।

    इस मामले में वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार था। आरोपित के फरार होने के चलते पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 13 अप्रैल को उसकी गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

    गिरफ्तार तुषार एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध पहले से भी पलवल और फरीदाबाद जिलों के थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में थाना कैंप पलवल में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें हत्या के प्रयास, झपटमारी और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराएं शामिल थीं। इसके अलावा जनवरी 2026 में फरीदाबाद के थाना छांयसा में भी उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

    एसटीएफ पलवल यूनिट ने आरोपित को काबू करने के बाद आगे की पूछताछ और रिमांड प्रक्रिया के लिए क्राइम ब्रांच पुलिस के हवाले कर दिया है।