Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ा भाई चलाता रहा JCB, पीछे से पत्नी, तीन बच्चे और नकदी-जेवरात लेकर फरार हुआ छोटा भाई

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:10 PM (IST)

    पलवल में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पत्नी और तीन बच्चों को बहला-फुसलाकर भगा लिया। वह घर से एक लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान भ ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    HighLights

    1. छोटे भाई ने भाभी और तीन बच्चों को भगाया।

    2. घर से एक लाख नकद और सोने के जेवर चोरी।

    3. पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, पलवल। उटावड़ थाना अंतर्गत एक गांव में एक कलयुगी छोटा भाई अपने ही सगे बड़े भाई की पत्नी और उसके तीन बच्चों को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

    आरोपित सिर्फ भाभी और बच्चों को ही नहीं ले गया, बल्कि घर की अलमारी में रखे एक लाख रुपये, सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान पर भी हाथ साफ कर गया।

    क्या है पूरा मामला?

    पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह घर का गुजारा चलाने के लिए जेसीबी चलाने का काम करता है। काम के सिलसिले में उसे अक्सर घर से बाहर रहना पड़ता था। उसकी शादी साल 2014 में हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। वह अपने परिवार के साथ माता-पिता से अलग रहता था।

    शिकायत के अनुसार, चार जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे उसका छोटा भाई एक सफेद रंग की अर्टिगा कार लेकर आया। छोटे भाई ने उसकी पत्नी और उनके तीन बच्चों को बहलाया-फुसलाया और गाड़ी में बैठा लिया।

    जाते-जाते आरोपित घर में रखे एक लाख रुपये नगद, एक तोला सोने की बालियां और घर का अन्य कीमती सामान भी समेट कर अपने साथ ले गया। जब वह वापस घर लौटा, तो उसे घर खाली मिला। काफी तलाश करने के बाद जब सच सामने आया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

    यह भी पढ़ें- पलवल: सगे भाई ने दी पुलिस को सूचना, अवैध देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार