हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS सहित 7 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर; चेक करें लिस्ट
हरियाणा में शुक्रवार को 17 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। ...और पढ़ें

हरियाणा में अधिकारियों का तबादला (जागरण फाइल)
HighLights
हरियाणा में 17 आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों का तबादला
शुक्रवार को राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ
रजनी कांथन और प्रदीप दहिया भी तबादला सूची में
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 17 आइएएस एवं आठ एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। एक दिन पहले रोहतक के उपायुक्त बनाए गए प्रदीप दहिया की फिर से गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त के पद पर वापसी हो गई है।

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खान एवं भूविज्ञान विभाग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के महानिदेशक एवं सचिव के मकरंद पांडुरंग को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग का आयुक्त एवं सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है।
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, भविष्य विभाग के निदेशक तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डा. आदित्य दहिया को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव नियुक्त किया है।
उनके पास हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक तथा भविष्य विभाग के निदेशक का कार्यभार भी रहेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा को युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया। वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव, केंद्रीय परीक्षा समिति के सचिव तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव सीजी रजनी कांथन अब चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के आयुक्त एवं सचिव भी होंगे।