Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में 17 IAS और 8 HCS अधिकारियों का तबादला, एक दिन पहले रोहतक के DC बने प्रदीप दहिया वापस गुरुग्राम लौटे

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:59 PM (IST)

    हरियाणा सरकार ने 17 आईएएस और 8 एचसीएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक दिन पहले रोहतक के उपायुक्त बनाए गए प्रदीप दहिया को फिर से गुरुग् ...और पढ़ें

    एक दिन पहले रोहतक के उपायुक्त बनाए प्रदीप दहिया फिर गुरुग्राम लौटे।

    एक दिन पहले रोहतक के उपायुक्त बनाए प्रदीप दहिया फिर गुरुग्राम लौटे।

    HighLights

    1. 17 आईएएस और 8 एचसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल

    2. प्रदीप दहिया गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त के रूप में वापसी

    3. केएम पांडुरंग सूचना, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त नियुक्त

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार (07 अगस्त, 2026) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आइएएस एवं आठ एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। एक दिन पहले रोहतक के उपायुक्त बनाए गए प्रदीप दहिया की फिर से गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त के पद पर वापसी हो गई है।

    पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खान एवं भूविज्ञान विभाग, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के महानिदेशक एवं सचिव के मकरंद पांडुरंग को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग का आयुक्त एवं सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, भविष्य विभाग के निदेशक तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक तथा भविष्य विभाग के निदेशक का कार्यभार भी रहेगा।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी. अनुपमा को युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसी तरह वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव, केंद्रीय परीक्षा समिति के सचिव तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव सीजी रजनी कांथन अब चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के आयुक्त एवं सचिव भी होंगे।

    खबरें और भी

    आईएएस अधिकारियों के तबादले

    आइएएस अधिकारी पुराना पद नई जिम्मेदारी
    दुष्मंता कुमार बेहरा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग का आयुक्त एवं सचिव
    राजीव रंजन करनाल मंडल के आयुक्त कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय मामले विभाग का सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी, सतर्कता तथा हरियाणा आपूर्ति एवं निपटान विभाग का महानिदेशक
    पंकज कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी, सतर्कता तथा हरियाणा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचपीजीसीएल) का प्रबंध निदेशक
    प्रभजोत सिंह पर्यावरण विभाग के महानिदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के सचिव परिवहन आयुक्त, हरियाणा तथा परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
    हेमा शर्मा चीफ सैटलमेंट कमिश्नर तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव करनाल मंडल का आयुक्त
    यशेंद्र सिंह चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त तथा फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी
    धीरेंद्र खड़गटा नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त एवं फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का निदेशक तथा हरियाणा राज्य परिवहन का निदेशक
    प्रतिमा चौधरी पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव तथा अतिरिक्त नियंत्रक, सिविल डिफेंस, अंबाला हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव तथा हरियाणा महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक
    सचिन गुप्ता उपायुक्त अंबाला अतिरिक्त नियंत्रक, सिविल डिफेंस अंबाला का अतिरिक्त कार्यभार
    रेनू सोगन नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अतिरिक्त सचिव
    सम्वर्तक सिंह खांगवाल सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं संचार विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा निदेशक खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
    विवेक आर्य कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी पंचकूला का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जिला परिषद और डीआरडीए, पंचकूला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी

    एचसीएस अधिकारियों के तबादले

    एचसीएस अधिकारी पुरानी जिम्मेदारी नया पद
    योगेश कुमार मेहता हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सचिव हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
    विजेंद्र हुड्डा अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), आयुष विभाग जिला परिषद और डीआरडीए चरखी दादरी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी
    वीरेंद्र चौधरी जिला परिषद और डीआरडीए कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी कुरुक्षेत्र
    पंकज कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक एवं संयुक्त सचिव। साथ में जिला परिषद और डीआरडीए, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी लगाया गया है।
    सुरेश कुमार प्रतीक्षारत चरखी दादरी का नया सिटी मजिस्ट्रेट
    मोनिका संयुक्त निदेशक, भविष्य विभाग मिड-डे मील, मौलिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार
    मंजीत कुमार संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक संपदा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), रोहतक तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी (एलएओ), रोहतक का अतिरिक्त कार्यभार

    नोट : एचसीएस अधिकारी प्रदीप अहलावत-2 के नियुक्ति आदेश बाद में किए जाएंगे