Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Vidhan Sabha Election 2024: 'अब हरियाणा बदलना चाहिए', सभी सीटों पर AAP के विधानसभा चुनाव लड़ने पर बोले सुशील गुप्ता

    By Agency Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Thu, 18 Jul 2024 04:25 PM (IST)

    हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) को लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने सभी सीटों पर ...और पढ़ें

    AAP प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने पर दी प्रतिक्रिया (फाइल फोटो)।
    AAP प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने पर दी प्रतिक्रिया (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. हरियाणा में AAP ने की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा
    2. आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता बोले- अरविंद केजरीवाल को लोग कर रहे पसंद

    डिजिटल डेस्क, चंड़ीगढ़। इस साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। वहीं, इस मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है।

    अरविंद केजरीवाल को चाहती हरियाणा की जनता

    AAP हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी 90 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है, हर बूथ पर तैयारी की जा रही है। हरियाणा की जनता अरविंद केजरीवाल को चाहती है... हर व्यक्ति चाहता है कि दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा को 24 घंटे बिजली-पानी मिलना चाहिए। हर व्यक्ति को रोजगार मिलना चाहिए। इसके साथ ही नशे, अपराध पर लगाम लगना चाहिए। अब हरियाणा बदलना चाहिए।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: अब हरियाणा के शहरों में बंद नहीं कर सकेंगे बालकनी, एक तरफ खुला छोड़ना होगा जरूरी

    हरियाणा की जनता चाहती बदलाव

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब से टच करता है और आधा दिल्ली से। हमने कई जगह विजिट करके देखा तो पता चला कि हरियाणा की जनता बदलाव लाना चाहती है।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: गन्ने की फसल के लिए मुसीबत बन रहा ये वायरस, 85 हजार एकड़ पर खतरा बरकरार; जानिए कैसे करें बचाव?

    खबरें और भी