Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election: 'नादान थे बच्चे, झांसे में आकर इनेलो को तोड़े', अभय चौटाला ने दुष्यंत और दिग्विजय पर कसा तंज

    Updated: Mon, 09 Sep 2024 07:43 AM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2024) से पहले हर नेताओं का पार्टी बदलने सिलसिला लगातार जारी है। डबवाली सीट से भाजपा का टिकट न मिलने पर नाराज ...और पढ़ें

    अभय चौटाला ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला पर साधा निशाना। (जागरण फोटो)
    अभय चौटाला ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला पर साधा निशाना। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. 'इनेलो में टूट नहीं होती तो हरियाणा में इनेलो की सरकार होती'
    2. 'उस समय हमारे भतीजे (दुष्यंत और दिग्विजय) छोटे और नादान थे'
    3. इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हुए आदित्य देवीलाल।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता अभय सिंह चौटाला का मानना है कि करीब छह साल पहले भारतीय जनता पार्टी ने साजिश कर इनेलो को तोड़ने का काम किया। उस समय हमारे भतीजे (दुष्यंत और दिग्विजय) छोटे और नादान थे। वे भाजपा के बहकावे में आ गए। उन्हें राजनीति में करियर बनाकर ऊंचे पदों पर पहुंचने की बहुत जल्दी थी। भाजपा ने उनका इस्तेमाल किया। यदि तब हमारी पार्टी में टूट नहीं होती तो हरियाणा में इनेलो की सरकार होती।

    'भाजपा व कांग्रेस के कई असंतुष्ट उनके संपर्क में'

    अभय ने दावा किया कि भाजपा व कांग्रेस के कई असंतुष्ट उनके संपर्क में हैं और टिकट की मांग कर रहे हैं। पार्टी ऐसे सभी असंतुष्टों की राजनीतिक छवि का आकलन कर रही है, ताकि उन्हें इनेलो के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़वाने पर विचार किया जा सके।

    आदित्य देवीलाल इनेलो में शामिल

    डबवाली सीट से भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज आदित्य देवीलाल रविवार को इनेलो में शामिल हो गए। आदित्य देवीलाल लंबे समय से भाजपा की राजनीति कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। आदित्य इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के चचेरे भाई हैं।

    यह भी पढ़ें- Congress Candidates List: सबसे अधिक जाट को साधने की कोशिश, जानिए कांग्रेस ने 41 में से किस समुदाय को दिए कितने टिकट

    भाजपा के झांसे में आए दुष्यंत और दिग्विजय- अभय चौटाला

    अभय सिंह ने दावा किया कि साल 2018 में इनेलो में हुई टूट का काफी नुकसान हुआ। तब इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के विश्वास को तोड़ा गया। यह काम भाजपा ने हमारे परिवार के सदस्यों को लालच देकर किया। भाजपा ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए हमारे बच्चों (दुष्यंत और दिग्विजय) को उकसाया। वे उनके झांसे में आ गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Congress 2nd List 2024: हरियाणा कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 9 उम्मीदवारों एलान