Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: सोनिया गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा, विधानसभा चुनाव को लेकर कही ये बात; भाजपा पर साधा निशाना

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 01:22 PM (IST)

    हरियाणा में अक्टूबर महीने में विधानसभा का चुनाव (Haryana Assembly Election) होना है। विधानसभा के समीकरणों पर चर्चा करने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिं ...और पढ़ें

    दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो)
    दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुड्डा की सोनिया गांधी से यह दूसरी मुलाकात है।
    2. हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया।
    3. 20 अगस्त के बाद हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान निकालेंगे पदयात्रा।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। करीब एक घंटे की इस मुलाकात में लोकसभा चुनाव के नतीजों और हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के समीकरणों पर बातचीत हुई।

    सोनिया गांधी से मुलाकात कर लौटे भूपेंद्र हुड्डा काफी उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस से हरियाणा मांगे हिसाब से भाजपा में बेचैनी का आलम है और उसके पास झूठ बोलने के अलावा दूसरा कोई जवाब नहीं है।

    दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले हुड्डा

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के आवास पर दोपहर करीब 12 बजे मिलने पहुंचे और एक बजे बाहर आए। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुड्डा की सोनिया गांधी से यह दूसरी मुलाकात है।

    हुड्डा ने मुलाकात के बारे में कहा कि सोनिया गांधी हमारी नेता हैं और उनके साथ हमारी मुलाकात होती रहती है। उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतरीन प्रदर्शन की जानकारी देने के साथ ही विधानसभा चुनाव की रणनीति, समीकरण और मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया है।

    खबरें और भी

    हुड्डा ने सोनिया गांधी को हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया। इसके लिए सोनिया गांधी ने उन्हें फ्री-हैंड काम करने की स्वतंत्रता प्रदान की।

    भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सभी को साथ लेकर चला जाए तो नतीजे और अधिक अच्छे होंगे। हरियाणा में कांग्रेस ने भाजपा के विरुद्ध हिसाब मांगो अभियान आरंभ कर रखा है।

    हरियाणा में पदयात्रा निकाल रहे हैं दीपेंद्र हुड्डा

    इसके पहले चरण में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकाल रहे हैं। सीएम सिटी करनाल से पदयात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 20 अगस्त के बाद हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान राज्य भर में रथयात्रा निकालेंगे।

    पदयात्रा और रथयात्रा के दौरान लोगों के साथ होने वाले संवाद के आधार पर हरियाणा विधानसभा के कांग्रेस पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। हुड्डा ने सोनिया गांधी को हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें- किसानों को बॉर्डर पर रोकने वाले तीन IPS समेत छह को मिलेगा गैलेंट्री मेडल, पढ़ें कितने प्रकार के होते हैं वीरता पुरस्कार?

    'हरियाणा मांगे हिसाब अभियान से भाजपा नेताओं में बौखलाहट'

    हरियाणा के महेंद्रगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने भाषण में हुड्डा के इस अभियान का जिक्र करते हुए कई बार उनका नाम लिया।

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान का कहना है कि हरियाणा मांगे हिसाब अभियान से भाजपा नेताओं में बौखलाहट है। उनके पास कांग्रेस की चार्जशीट में लगाए गए 15 आरोपों में से किसी का कोई जवाब नहीं है।

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में हरियाणा को गर्त में पहुंचा दिया। कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा को विकास की पटरी पर लाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- JJP Leader Murder Case: जजपा नेता रविंद्र सैनी के हत्यारों की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, तीन शूटर्स को लगी गोली