Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: आंदोलनरत् चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समर्थन में आए भूपेंद्र हुड्डा, पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 08:25 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा के पंचकूला में आंदोलनरत् चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (Fourth Class Employees) को लेकर एकत्र हुए थे। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को ह ...और पढ़ें

    आंदोलनरत् चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समर्थन में आए भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो)।
    आंदोलनरत् चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के समर्थन में आए भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आंदोलन को मिला भूपेंद्र हुड्डा का समर्थन
    2. पदोन्नति और ग्रेड-पे में बढ़ोतरी को लेकर कर रहे आंदोलन

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पदोन्नति और ग्रेड-पे में बढ़ोतरी को लेकर आंदोलनरत् चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का समर्थन किया है। साथ ही कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करेंगे।

    नई दिल्ली में शनिवार को रानियां के पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज और जजपा के महासचिव रहे मोहित ग्रोवर सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की।

    ग्रुप डी कर्मचारियों की अनदेखी सही नहीं- हुड्डा

    पार्टी में शामिल हुए रिटायर्ड आईएएस विकास यादव, पंचकूला जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेश कोना सहित अन्य लोगों को पार्टी में शामिल कराने के बाद मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि ग्रुप-डी कर्मचारियों की अनदेखी सही नहीं है।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: झज्जर में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बोला BJP पर हमला, बोलीं- 'विकास ने नहीं कोई लेना-देना'

    पुलिस ने हिरासत में लिए कर्मचारी 

    कर्मचारी प्रमोशन और 1800 ग्रेड-पे की मांग को लेकर आक्रोश रैली करने के लिए पंचकूला में एकत्रित हुए थे, लेकिन पुलिस ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इनमें बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल हैं। आंदोलनकारियों ने पुलिस द्वारा बदसलूकी किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस की कार्रवाई को हुड्डा ने बताया अलोकतांत्रिक

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस कार्रवाई को पूरी तरह अलोकतांत्रिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकाला जाएगा और उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ भी दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: Yamunanagar News: नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 12.75 लाख फेक करेंसी के साथ छह आरोपी गिरफ्तार