Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने की एकजुट होने की अपील, कहा-'मतभेद भुलाकर मोदी और मनोहर के लिए काम करें कार्यकर्ता'

    By Sudhir TanwarEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 08:39 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सभी दस लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। उन्हो ...और पढ़ें

    BJP प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने की एकजुट होने की अपील।
    BJP प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने की एकजुट होने की अपील।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य देते हुए कहा है कि वह आपसी मतभेद भुलाकर मोदी और मनोहर के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि छोटे से छोटे कार्यकर्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना भाजपा में ही संभव है।

    नायब सैनी भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार की सुबह चंडीगढ़ पहुंचे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक असीम गोयल व सुभाष सुधा समेत कई जिलों के भाजपा अध्यक्ष मौजूद थे।

    नायब सैनी ने कहा कि आज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के पास जनता में सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के लिए बहुत कुछ है। अब समय आ गया है जब कार्यकर्ताओं को सभी दस लोकसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी करनी है। इसके तुरंत बाद हरियाणा में विधानसभा के चुनाव होंगे।

    चुनाव की तैयारी के लिए जुटेंगे बीजेपी कार्यकर्ता

    मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद नायब सैनी सीधे भाजपा विधायक दल के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन पन्ना प्रमुख तक मजबूती के साथ काम रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने संगठन को नीचे तक मजबूत करने का काम किया है। इसे और गति देते हुए संगठन मजबूत करने का काम करेंगे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुटेगा और सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर के साथ बैठकर पार्टी की रणनीति को तय किया जाएगा। इसके बाद फील्ड में उतरा जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: दुष्यंत चौटाला ने हासिल की नई उपलब्धि, हरियाणा में सबसे लंबे कार्यकाल वाले बने उपमुख्यमंत्री; पढे़ं पूरी खासियतें

    कभी थे मनोहर लाल के कंप्यूटर ऑपरेटर, अब संगठन को देंगे धार

    भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने के लिए पहुंचे तो सीएम ने पुराने दिनों को याद करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि उनकी नायब सैनी के साथ पहली मुलाकात वर्ष 1995 में हुई।

    नायब सैनी उस समय न केवल कंप्यूटर ऑपरेटर, बल्कि संगठन के नाते कई तरह के दफ्तरी कामों को संभालते थे। वर्ष 2003 तक सैनी ने भाजपा कार्यकर्ता न होते हुए भी पूर्णकालिक तरीके से दफ्तरी कामों को संभाला। इसके बाद नारायणगढ़ में केबल टीवी का काम शुरू कर दिया। वर्ष 2014 में जब नारायणगढ़ से प्रत्याशी उतारने की बात आई तो पार्टी ने सैनी को सम्मान दिया। आज उन्हें प्रदेश की बागडोर सौंपी गई है।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम मनोहर लाल ने की कई घोषणाएं, कहा- 'गरीबों के उत्थान में हरियाणा सरकार हमेशा साथ'