Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेवा भाव से भरे भाजपाई, PM की दीर्घायु के लिए करेंगे जनसेवा; CM खट्टर बोले- 'दुनिया की बड़ी ताकत बनेगा भारत'

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 07:35 PM (IST)

    PM Modi Birthday पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर हरियाणा में भाजपा नेता सेवा भाव से भर गए हैं। 15 दिन तक प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामन ...और पढ़ें

    सेवा भाव से भरे भाजपाई, PM की दीर्घायु के लिए करेंगे जनसेवा
    सेवा भाव से भरे भाजपाई, PM की दीर्घायु के लिए करेंगे जनसेवा

    HighLights

    1. 15 दिन तक प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जनसेवा करेंगे।
    2. श्री विश्वकर्मा जयंती पर हरियाणा में भी राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को अनूठे रूप से मनाया गया।

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा में सेवा पखवाड़े की शुरुआत हो गई। पूरे प्रदेश में जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा प्रकल्पों की शुरुआत हुई। शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत अवसरों को भी जनसेवा के अवसरों में बदलना सिखाया है।

    15 दिनों तक करेंगे जनसेवा

    सेवा भाव से भरे भाजपाई 15 दिन तक प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जनसेवा करेंगे। प्रधानमंत्री ने अपना 73वां जन्म दिवस भगवान विश्वकर्मा को समर्पित करते हुए देश के कामगारों व श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत करते हुए मनाया।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि भगवान श्रीविश्वकर्मा की जयंती पर श्रमिकों के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत सही मायने में श्रमेव जयते को चरितार्थ कर रही है। श्री विश्वकर्मा जयंती पर हरियाणा में भी राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को अनूठे रूप से मनाया गया।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा में 49 लाख परिवारों तक पहुंचेगी केजरीवाल की सेना, AAP ने तैयार की परिवार जोड़ो अभियान की रूपरेखा

    अब भारत उभरेगा दुनिया की ताकत बनकर

    वर्ष 2047 में जब देश को आजाद हुए 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे, तब भारत दुनिया की ताकत बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 25 प्रतिशत श्रमिक संगठित क्षेत्र में हैं और 75 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र के हैं। राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में दो श्रम कल्याण बोर्ड बनाए गए हैं। इनके माध्यम से श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें

    मुख्यमंत्री ने श्रमिकों का आह्वान किया कि उनके कल्याण हेतु केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गुरुग्राम की न्यू कालोनी स्थित जितेंद्र बहल पार्क में रक्तदान शिविर की शुरुआत कराई। सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल ने यहां रक्तदान किया।

    यह भी पढ़ें: Internet Ban in Nuh: नूंह जिले में SMS और इंटरनेट पर लगी रोक, जानिए कब तक रहेगा प्रतिबंध

    ओमप्रकाश धनखड़ ने दिया रक्‍तदान का प्रमाण पत्र

    ओमप्रकाश धनखड़ ने सांसद को रक्तदान का प्रमाण पत्र दिया। सेवा पखवाड़े के पहले ही दिन प्रदेश भर के विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर, नेत्र जांच शिविर, चश्मे वितरण कार्यक्रम और रक्तदान शिविर लगाए गए। धनखड़ ने बताया कि भाजयुमो और अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर और हेल्थ चेकअप का कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा, जिसमें 18 हजार यूनिट ब्लड डोनेट कराने का लक्ष्य लिया गया है। हर विधानसभा में 24 हैल्थ कैंप लगेंगे। सेवा पखवाड़े के दौरान दो लाख जरुरतमंदों को चश्मे दिए जाएंगे। गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलेगा।