Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा में 49 लाख परिवारों तक पहुंचेगी केजरीवाल की सेना, AAP ने तैयार की परिवार जोड़ो अभियान की रूपरेखा

    By Anurag AggarwaEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 06:45 PM (IST)

    Haryana News हरियाणा में 49 लाख परिवारों तक केजरीवाल की सेना पहुंचेगी। साथ ही प्रदेश की जनता से आह्वान करेंगे कि एक बार जांचने-परखने के लिए आम आदमी प ...और पढ़ें

    हरियाणा में 49 लाख परिवारों तक पहुंचेगी केजरीवाल की सेना
    हरियाणा में 49 लाख परिवारों तक पहुंचेगी केजरीवाल की सेना

    HighLights

    1. हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान के तहत करीब 49 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
    2. लोगों का समर्थन प्राप्त करने के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर भी जारी किया गया है।
    3. हर बूथ पर 10-10 और हर गांव में 21 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान के तहत करीब 49 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राज्य के लोगों को दिल्ली व पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकारों के अहम फैसलों की जानकारी देंगे। साथ ही प्रदेश की जनता से आह्वान करेंगे कि एक बार जांचने-परखने के लिए आम आदमी पार्टी को भी सरकार में आने का मौका दें।

    परिवार जोड़ो अभियान की रूपरेखा तैयार

    आप की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा और बलबीर सैनी ने चंडीगढ़ में संयुक्त प्रेस वार्ता में पहुंचे। वहां उन्‍होंने कहा कि भिवानी में करीब चार हजार पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा में परिवार जोड़ो अभियान शुरू करने की बात कही थी, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है।

    पार्टी की तरफ से जारी किया गया नंबर

    लोगों का समर्थन प्राप्त करने के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर भी जारी किया गया है। आम आदमी पार्टी लोगों के घर जाकर उनके मुद्दे सुनने का काम करेगी और दिल्ली व पंजाब की नीतियों को प्रत्येक गांव में लोगों तक पहुंचाएगी।

    यह भी पढ़ें: Hisar News: पति बना हैवान! दस हजार रुपये के लिए पत्‍नी को पिला दिया जहर, केस दर्ज; जानिए क्‍या है पूरा मामला

    डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आप कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर पूर्व की सरकारों की पोल खोलने का काम भी करेंगे। यह अभियान राज्य में आम आदमी पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र का आधार बनेगा, क्योंकि लोग जो भी मांग या समस्या रखेंगे, उसे पार्टी अपने चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

    खबरें और भी

    हर गांव में बनाई जाएगी 21 सदस्यीय कमेटी

    हर बूथ पर 10-10 और हर गांव में 21 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। उसके बाद आम आदमी पार्टी की ढ़ाई लाख की सेना तैयार हो जाएगी। प्रदेश में आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाने में लगी हुई है। उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि एक आंदोलन है। यह लोगों का आंदोलन, लोगों के लिए है।

    कमेटी के अंदर 36 बिरादरी के लोग शामिल

    गांवों में बनने वाली 21 सदस्यीय कमेटी के अंदर 36 बिरादरी के लोगों को शामिल किया जाएगा। कम से कम दो महिलाएं व तीन युवा इसमें शामिल होंगे। कमेटी बनने के बाद सचिव स्तर का पदाधिकारी उसकी निगरानी करेगा।

    यह भी पढ़ें: भुगतान में बिचौलियों का सिस्‍टम खत्‍म, किसान सुविधा अनुसार उतार रहे कर्ज; खातों में सीधे पहुंच रहे इतने रुपये

    उपाध्यक्ष बलबीर सैनी ने कहा कि आज विधानसभा में आम आदमी पार्टी एक भी मेंबर न होने के बावजूद विपक्ष की अहम भूमिका निभा रही है। सरकार की तरफ से जब भी कोई गलत नीति बनती है तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उस नीति का विरोध करते हैं।