चानौत पानी विवाद पर CM सैनी का बड़ा फैसला, हांसी पाइपलाइन से पानी देना संभव नहीं; गांव के लिए बिछेगी अलग लाइन
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चैनत गांव की कमेटी से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि हांसी पाइपलाइन से पानी देना संभव नहीं है। ...और पढ़ें
-1782375879702_m.webp)
मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिली गांव की कमेटी (फाइल फोटो)
HighLights
चैनत को हांसी पाइपलाइन से पानी नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने अलग पाइपलाइन से पानी आपूर्ति का आश्वासन दिया।
मंत्री-विधायक ग्रामीणों से मिलकर धरना समाप्त कराएंगे।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़।गांव चैनत में पेयजल समस्या को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को गांव की कमेटी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि हांसी वाली मौजूदा पाइपलाइन से गांव को पानी उपलब्ध कराना कानूनी रूप से संभव नहीं है और उस पाइपलाइन में टी (T) लगाकर पानी देने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
मुख्यमंत्री ने कमेटी को आश्वस्त किया कि गांव के लिए अलग पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिशा में काम पहले से चल रहा है और व्यवस्था पूरी होने के बाद गांव को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
मुलाकात के दौरान गांव की कमेटी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे स्वयं गांव में आकर लोगों को समझाएं और चल रहे धरने को समाप्त करवाने में सहयोग करें। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अलग पाइपलाइन के माध्यम से पानी की व्यवस्था पूरी हो जाएगी, तभी वे गांव का दौरा करेंगे।
गांव चैनत के सरपंच और कमेटी सदस्य हिमांशु ने बताया कि जनस्वास्थ्य मंत्री रणवीर सिंह गंगवा और क्षेत्र के विधायक अगले एक-दो दिनों में गांव पहुंचेंगे। वे ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें सरकार की योजना और पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी देंगे तथा धरना समाप्त कराने का प्रयास करेंगे।
खबरें और भी
गौरतलब है कि गांव चैनत में पानी की समस्या को लेकर पिछले कुछ समय से ग्रामीण आंदोलनरत हैं। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक के बाद अब सरकार की ओर से अलग पाइपलाइन के जरिए पानी उपलब्ध कराने के आश्वासन को समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।