अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ पुलिस का ASI घायल; पंचकूला के माेरनी में हादसा
मोरनी-बड़ी शेर मार्ग पर श्यामू गांव के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई जगबीर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पी ...और पढ़ें

मोरनी-बड़ी शेर मार्ग पर गांव श्यामू के पास हादसा।
HighLights
मोरनी-बड़ी शेर मार्ग पर गांव श्यामू के पास हादसा।
तेज ढलान वाले मार्ग पर कार अचानक अनियंत्रित हुई कार।
घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई भेजा गया।
संवाद सहयोगी, मोरनी (पंचकूला)। मोरनी-बड़ी शेर मार्ग पर गांव श्यामू के पास शुक्रवार को तेज ढलान वाले मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई 53 वर्षीय जगबीर घायल हो गए। उन्हें पीजीआई भेजा गया।
मोरनी पुलिस चौकी में तैनात जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र ने बताया कि जगबीर अपनी कार से मोरनी के बड़ीशेर कीओर जा रहा था। श्यामू गांव के पास किसी कारणवश कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायल को कार से बाहर निकाला गया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मोरनी पहुंचाया गया। डाॅक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें पंचकूला सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
पंचकूला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जगबीर को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। फिलहाल उनका उपचार पीजीआई में जारी है और उनकी हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।