Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरियाणा सरकार का चुनावी तोहफा, 450 अवैध कॉलोनियां हुईं वैध; एक लाख नए मकानों का भी होगा निर्माण

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 01:37 PM (IST)

    हरियाणा सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूबे की 450 अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने के लिए अप्रूवल दे दिया है। प्रदेश में अ ...और पढ़ें

    हरियाणा सरकार का शहरियों को चुनावी तोहफा, 450 अवैध कॉलोनियां हुईं वैध (फाइल फोटो)
    हरियाणा सरकार का शहरियों को चुनावी तोहफा, 450 अवैध कॉलोनियां हुईं वैध (फाइल फोटो)

    चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूबे की 450 अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने के लिए अप्रूवल दे दिया है। प्रदेश में अभी भी 1856 अन आथोराइडज कॉलोनियां हैं, जिसमें से 1135 कॉलोनियों को आथोराइडज कर दिया गया है। सीएम मनोहर के कार्यकाल के दौरान बीते 10 सालों में 874 कॉलोनियों को वैध कर दिया गया है। वहीं, आज प्रेस वार्ता के दौरान सीएम ने 450 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा कर दी है। सीएम ने यह भी कहा कि एक लाख नए मकानों का भी निर्माण किया जाएगा।

    कई अहम विषयों पर हुई चर्चा

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा सचिवालय स्थित कमेटी रूम में कई अधिकारियों संग प्रेस कॉनफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बहुत से अहम विषयों पर चर्चा की है। सीएम ने बैठक में अहम रूप से अर्बन लोकल बॉडी डेवलपमेंट पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों के रास्तों की चौड़ाई की जाएगी।

    छह मीटर चौड़े होने चाहिए कॉलोनियों के रास्ते

    अब कॉलोनियों में अधिकतम छह मीटर के रास्ते होने चाहिए। हालांकि उन्होंने पहले से बनी कॉलोनियों को इसमें छूट दी है। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि गांव के आसपास भी कॉलोनियां बनाई जाएंगी और रेगुलेटिंग कॉलोनी की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।।

    2300 कॉलोनियों को अभी भी मिलना है अप्रूवल

    सीएम ने कहा कि सुनियोजित तरीके से ही प्रदेश का विकास संभव है। प्रदेश में अभी भी 2300 कॉलोनियों का अप्रूवल होना बाकी है। वहीं, यमुनानगर जिले के 195 कॉलोनियां भी अप्रूव की गई हैं और फरीदाबाद की 188 और सोनीपत की 162 कॉलोनियों को भी अप्रूवल मिला है।

    खबरें और भी