यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM Manohar Lal in Nuh: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव गुरुग्राम पहुंचे, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया भव्य स्वागत
CM Manohar Lal in Nuh मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज नूंह दौरे पर रहे। उन्होंने सबसे पहले गांधी ग्राम घासेड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ...और पढ़ें

HighLights
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह में आज कई कार्यक्रम में शामिल होंगे
- वह शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
- सीएम शहीद हसन खान मेवाती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे
जेएनएन, नूंह। CM Manohar Lal Nuh Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज हरियाणा दौरे पर हैं। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज नूंह पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गांधी ग्राम घासेड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। नूंह पुलिस लाइन तक हेलीकॉप्टर से आने के बाद वह कार से गांव घासेड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री नूंह में बार एसोसिएशन के चैंबर बनाने की योजना के लिए आधारशिला रखी
शिक्षकों को बांटें नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री इसके बाद पोषण पखवाड़ा में आकांक्षी जिला नूंह (Nuh News) के लिए महिला एवं बाल विकास की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान मुख्यमंत्री हरियाणा कौशल रोजगार निगम के की ओर से मेवात के लिए नियुक्त शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र वितरित किए।
एमपी सीएम और मोहन यादव गुरुग्राम पहुंचे
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुग्राम के गुरुकमल कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव का किया स्वागत। दोनों मुख्यमंत्रियों का
गुरुकमल कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
कलस्टर प्रभारी मनीष ग्रोवर, लोकसभा संयोजक मनीष मित्तल, जिला अध्यक्ष कमल यादव सहित कार्यकर्ताओं ने भी किया मुख्यमंत्री मोहन यादव का जोरदार स्वागत एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
गुरुग्राम में हो रही है गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा कस्टर की इस बैठक में तीनों लोकसभाओं के चुनाव प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी हुए शामिल। बैठक में कलस्टर प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, लोकसभा संयोजक मनीष मित्तल, सांसद धर्मवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, डॉ बनवारी लाल सहित विधायक भी मौजूद।