Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana CM in Ayodhya: सीएम नायब सैनी अपने मंत्रियों साथ करेंगे रामलला के दर्शन, विशेष विमान से कल भरेंगे उड़ान

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 04:50 PM (IST)

    हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Saini) अपने सरकार के मंत्रियों और बीजेपी विधायकों के साथ कल अयोध्या के लिए रवाना होंगे। लोकसभा चुनाव ...और पढ़ें

    सीएम नायब सैनी अपने मंत्रियों साथ करेंगे रामलला के दर्शन।
    सीएम नायब सैनी अपने मंत्रियों साथ करेंगे रामलला के दर्शन।

    HighLights

    1. सोमवार को रामलला के दर्शन करेगी नायब सरकार
    2. चंडीगढ़ से विशेष विमान से होंगे रवाना

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के कई जत्थों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए भेज चुके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी सरकार के मंत्रियों और भाजपा विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रियों तथा विधायकों का यह शिष्टमंडल सोमवार की सुबह चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए रवाना होगा।

    अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापना के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायकों तथा मंत्रियों को 10 फरवरी को अयोध्या ले जाने का कार्यक्रम तैयार किया था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ का हवाला देते हुए कार्यक्रम की तिथि दोबारा निर्धारित करने का आग्रह हरियाणा सरकार से किया गया, जिसके बाद मनोहर सरकार ने मार्च के पहले सप्ताह में अयोध्या जाने का ऐलान किया। मार्च के पहले सप्ताह में मनोहर लाल अपने मंत्रियों के साथ अयोध्या जाते, इससे पहले ही प्रदेश में भाजपा सरकार के नेतृत्व परिवर्तन का घटनाक्रम शुरू हो गया।

    सुबह आठ बजे अयोध्या के लिए होंगे रवाना

    12 मार्च को नई सरकार के गठन के बाद से लोकसभा चुनाव शुरू हो गया, जिसके चलते हरियाणा के नये मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा मंत्री अभी तक अयोध्या नहीं जा सके थे। अब लोकसभा चुनाव से फारिग होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अयोध्या जाने के कार्यक्रम का ऐलान किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के कई मंत्री तथा विधायक सुबह आठ बजे चंडीगढ़ से विशेष विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। कुछ मंत्रियों तथा विधायकों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम होने के कारण वह अयोध्या नहीं जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: Haryana Election 2024: 'कांग्रेस की झूठी जाल में फंस गए वोटर, अब उन्हें...', अभिनंदन समारोह में गरजे CM सैनी, हुड्डा को दी बड़ी चुनौती

    सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री समेत करीब 32 विधायक तथा मंत्री चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या में रामलला के दर्शनों के बाद नायब सैनी मंत्रिमंडल शाम को वापस लौट आएगा।

    हरियाणा में श्रद्धालुओं के कई जत्थे जा चुके हैं अयोध्या

    हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जहां चुनाव से पहले प्रदेश के श्रद्धालु विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या जा चुके हैं, वहीं चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कई शहरों से बसों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना कर चुके हैं। इन बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु तथा एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है।

    खबरें और भी

    हिसार से अयोध्या के लिए चलेगी पहली फ्लाइट

    हिसार में हवाई अड्डे के निर्माण का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। जिसके चलते सरकार ने अगस्त माह के पहले सप्ताह से यहां से विमान संचालन का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐलान किया है कि हिसार हवाई अड्डे से चलने वाली पहली फ्लाइट हिसार से अयोध्या के लिए चलेगी।

    ये भी पढ़ें: 'पुलिस-प्रशासन सब मेरा है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता', पत्नी को करंट लगाकर यातनाएं देता है होमगार्ड; मामला सुन पुलिस के भी उड़े होश